{"_id":"61fc36c9cf873579c7402abe","slug":"america-spy-satellite-successfully-launched-into-space-from-california","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: कैलिफोर्निया से अमेरिका के जासूसी उपग्रह का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपलब्धि: कैलिफोर्निया से अमेरिका के जासूसी उपग्रह का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण
Fri, 04 Feb 2022 01:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:41 AM IST
सार
अमेरिका के राष्ट्रीय टोही कार्यालय (एनआरओ) के लिए भेजे गए उपग्रह का सीधा प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने कैलिफोर्निया में वैंडेनबर्ग एयरफोर्स स्टेशन से एक विशेष जासूसी उपग्रह एनआरओएल-87 का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। वैंडेनबर्ग वायु सेना अड्डे के लांच पैड एसएलसी-4ई से फाल्कन-9 बूस्टर के जरिये वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से बुधवार दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया।
विज्ञापन
एनआरओएल-87 साल 2022 में लांच किया गया ऐसा पहला उपग्रह है, जिसमें एजेंसी ने फाल्कन 9 रॉकेट का इस्तेमाल किया है। एनआरओ ने एनआरओएल-87 उपग्रह को केवल ‘राष्ट्रीय सुरक्षा पेलोड’ के रूप में वर्णित किया।
विज्ञापन
2019 में वायु सेना ने ऐसे तीन प्रक्षेपण के लिए स्पेसएक्स को 29.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर का संयुक्त भुगतान किया था, जिसके तहत ही यह प्रक्षेपण किया गया। एनआरओ अमेरिकी उपग्रहों के विकास, निर्माण, प्रक्षेपण और रखरखाव के लिए प्रभारी सरकारी एजेंसी है, जो वरिष्ठ नीति निर्माताओं, खुफिया समुदाय और रक्षा विभाग को खुफिया डेटा प्रदान करती है।
विज्ञापन
कार्यालय ने लगभग एक दर्जन ‘पेलोड’ को कक्षा में स्थापित करने के लिए इस वर्ष आधा दर्जन से अधिक प्रक्षेपण करने की योजना बनाई है। एनआरओ ने पिछले दो वर्षों में 16 अन्य उपग्रहों का भी प्रक्षेपण किया है।
अप्रैल, 2021 में एनआरओएल-82 का प्रक्षेपण
वैंडेनबर्ग में अप्रैल, 2021 को यूनाइटेड लांच अलायंस डेल्टा IV हेवी रॉकेट के जरिये एनआरओएल-82 उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया। प्रक्षेपण के दूसरे चरण के पूरा होने तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई और उपग्रह पर सुरक्षात्मक कवर लगाया गया था।
पहला उपग्रह था एक्सप्लोरर-1
एक्सप्लोरर-1 अमेरिका का पहला उपग्रह था, जिसने इंटरनेशनल जियोफिजिकल ईयर 1957-58 में अमेरिकी भागीदारी सुनिश्चित की थी। इसे आधिकारिक तौर पर ‘1958 अल्फा’ के नाम से जाना जाता है। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में डिजाइन किए गए इस उपग्रह को फ्लोरिडा के केप केनेवेरल (मौजूदा केप कैनेडी) सेंटर से 31 जनवरी 1958 को रात में तकरीबन 10:45 बजे जुपिटर-सी रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था।