फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   America imposed 25% additional tax on India, Shashi Tharoor reacted and said- this is double standard

US Tariff: अमेरिका ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैक्स, शशि थरूर बोले- ये दोहरा मापदंड है; हमें सीख लेनी चाहिए

Thu, 07 Aug 2025 07:35 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 07:35 AM IST
सार

भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने भारतीय सामान पर 25% अतिरिक्त टैक्स लगा दिया है, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे अनुचित और दोहरा रवैया बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका खुद रूस से सामान मंगाता है और चीन को छूट देता है, फिर भारत के साथ दोहरा मापदंड क्यों? यह कदम दोस्ताना नहीं, बल्कि अन्यायपूर्ण है।

विज्ञापन
America imposed 25% additional tax on India, Shashi Tharoor reacted and said- this is double standard
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर 25% अतरिक्त टैक्स लगा दिए है। यह टैक्स भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाया गया है। इस फैसले के बाद भारत से अमेरिकी बाजार में जाने वाले सामान पर कुल 50% टैक्स लगने लगेगा। ऐसे में भारत में इस बात को लेकर भी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिका के इस कदम को अनुचित और दोहरे मापदंड वाला बताया। साथ ही कहा कि अमेरिका खुद रूस से कई चीजें मंगा रहा है, लेकिन भारत को निशाना बना रहा है।

विज्ञापन


अमेरिका से ऐसी उम्मीद नहीं थी- थरूर
कांग्रेस सांसद ने कहा कि अमेरिका ने चीन को 90 दिन की छूट दी है, जबकि वह हमसे कहीं ज्यादा रूसी तेल खरीदता है। उन्होंने कहा कि यह दोस्ती का संकेत नहीं है। अमेरिका से हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी। थरूर ने इस फैसले को अनुचित, अन्यायपूर्ण और गैरजरूरी बताया। साथ ही कहा कि अमेरिका भारत के साथ दोहरा रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते छह अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आदेश पर साइन किए, जिसके बाद भारत से आयात होने वाले सामान पर अब कुल 50% टैक्स लगेगा। उन्होंने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े कारण बताए, खासकर भारत के रूस से तेल आयात को लेकर।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-US: आज से ट्रंप टैरिफ लागू; अतिरिक्त टैरिफ से कपड़ा-समुद्री उत्पाद और चमड़ा निर्यात हो सकता है प्रभावित

जवाबी टैक्स को लेकर तेज हो सकती है मांग- थरूर
थरूर ने यह भी इशारा किया कि अब भारत में अमेरिकी सामान पर जवाबी टैक्स लगाने की मांग तेज हो सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम और पैलेडियम जैसी चीजें खरीद रहा है। हमें अब इससे सबक लेना चाहिए और उसी हिसाब से कदम उठाने होंगे।

थरूर ने बताया कि कैसे हमारे निर्यात पर होगा असर?
इसके साथ ही थरूर ने कहा कि 50% टैक्स की वजह से भारतीय सामान अब अमेरिका में बहुत महंगे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमारे प्रतियोगी देशों जैसे वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कम टैक्स है, तो अमेरिकी लोग सस्ता सामान वहीं से खरीदेंगे। इससे हमारे निर्यात को नुकसान होगा। 


ये भी पढ़ें:- Donald Trump: 'आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा'; रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर ट्रंप ने फिर दी चेतावनी

थरूर का सुझाव- नए बाजार की तलाश पर जोर
इसके साथ ही ट्रंप के टैरिफ के जवाब में थरूर ने सुझाव दिया कि भारत को अब अपने व्यापारिक रिश्तों को अन्य देशों की ओर मोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने यूके के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) साइन किया है। यूरोपीय यूनियन (ईयू) से बातचीत चल रही है। हमें नए बाजारों की तलाश करनी चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने की इसकी आलोचना
इसके अलावा भारत के विदेश मंत्रालय ने भी अमेरिका के इस कदम की कड़ी आलोचना की है। मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हमारे रणनीतिक रिश्तों की भावना के खिलाफ है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि भारत की तेल खरीद जरूरतों के अनुसार होती है और यह 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed