फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ambulance driver who brought back Tripura patients from Chennai tests COVID-19 positive

चेन्नई में फंसे मरीजों को त्रिपुरा लाने वाला एंबुलेंस ड्राइवर कोरोना वायरस से संक्रमित

Thu, 30 Apr 2020 05:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 30 Apr 2020 05:03 PM IST
सार

चेन्नई में फंसे राज्य के कुछ लोगों को वापस लाने वाला एक एंबुलेंस का ड्राइवर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। बता दें कि राज्य को गोमती जिले के उदयपुर कस्बे से और दक्षिण त्रिपुरा में बाइखोरा से पांच लोग इलाज के लिए चेन्नई गए थे, लेकिन लॉकडाउन लागू हो जेने के चलते वहीं फंस गए थे। 

विज्ञापन
Ambulance driver who brought back Tripura patients from Chennai tests COVID-19 positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

त्रिपुरा के वरिष्ठ मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि इन लोगों ने एक एंबुलेंस किराये पर ली और ड्राइवर उन्हें लेकर करीब 3200 किलोमीटर का सफर तय कर 27 अप्रैल को उदयपुर पहुंचा था। रतनलाल ने सचिवालय में कहा कि इन लोगों की असम-त्रिपुरा सीमा पर चूराबारी में स्क्रीनिंग की गई थी और कोई लक्षण न दिखने पर राज्य में प्रवेश की अनुमति दे दी गई थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ड्राइवर और पांचों यात्रियों के सैंपल जांच हेतु लिए गए थे। इसमें बाकी पांचों लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह तमिलनाडु का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह ड्राइवर के पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में होने का पता चला है। बाकी पांचों लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हालांकि, बाकी पांचों लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन पुष्टि के लिए सभी के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे जाएंगे। उनका क्वारंटीन काल अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए हम उनकी दोबारा जांच कर सकते हैं। लक्षण न दिखने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के करीब 40 हजार लोग देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं, लेकिन अभी तक केवल 6000 लोगों ने घर लौटने के लिए राज्य हेल्पलाइन पर संपर्क कर खुद को पंजीकृत किया है। सभी को वापस लाना एक कठिन कार्य है और उन्हें राज्य में प्रवेश की अनुमति देने में भी बड़ा खतरा है। हमारी सरकार फंसे लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। 


उन्होंने लोगों से न घबराने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार जल्द ही रैपिड टेस्टिंग शुरू करेगी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अगर किसी को कोरोना के लक्षण दिखते या महसूस होते हैं तो वह इसे छिपाए नहीं और अधिकारियों को इस बात की जानकारी दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed