फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ambreen zaidi claimed she was unable to rent a house in delhi because of her religious identity

सेना के अधिकारी की पत्नी का दर्द आया सामने, 'धर्म जानकर घर नहीं देते लोग'

Sun, 22 May 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
ambreen zaidi claimed she was unable to rent a house in delhi because of her religious identity
सेना के अधिकारी की पत्नी का दर्द आया सामने - फोटो : Twitter

सेना के अधिकारी की पत्नी ने जब सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर अपना दर्द बयों किया तो उनके दर्द में कई लोगों को अपना दर्द ‌दिखने लगा। अंबरीन जैदी ने दिल्‍ली में घर न मिलने की बात कहकर अपना दर्द बयां किया था और उसके पीछे एक अहम वजह बताई थी। 

विज्ञापन


अंबरीन ट्वीटर पर दिल्ली में मुस्लिम को घर खोजने में होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया था। अंबरीन के बताया था कि सैन्य अधिकारी की पत्नी होने के बावजूद लोग उन्हें मुस्लिम होने की वजह से घर देने को तैयार नहीं थे। अंबरीन का कहना था कि मेरे पति का सैन्य अधिकारी में होना भी कोई मायने नहीं रखता है। ऐसा लगता है कि सब कुछ धर्म से ही तय होता है।
विज्ञापन


http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/muslim-1-990_5741589e30cbb.jpg 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट भी आई थी जिसमें कहा गया था कि मुस्लिम लोगों को दिल्ली समेत कई जगहों पर घर तलाशने में दिक्कत होती है।

अंबरीन के ट्वीट के बाद उन्हें ट्वीटर पर ही घर के ऑफर भी मिलने लगे। वहीं, जमशेद खान नाम के एक टीवी पत्रकार ने भी बताया था कि उन्हें दिल्ली में किराए के लिए एक अच्छा घर तलाशने में 15 साल लग गए थे। उन्होंने लिखा कि मैं लोगों को कहता था कि मैंने हिंदू लड़की से शादी की हुई है और मैंने अपनी मर्जी से मांस खाना भी छोड़ रखा है, बावजूद इसके कोई मुझे किराएदार नहीं बनाना चाहता था। 

 
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/delhi_5741586206143.jpg

पर अब उन्हें एक हिंदू शख्स ने ही अपना घर किराए पर दे रखा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह भी देखा गया है कि अच्छा घर ना मिलने के बाद मुस्लिम समुदाय के रईस लोग भी दिल्ली के जामिया नगर में घर छोटा घर लेकर रहने लगते हैं। जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा होने की वजह से कोई उनके धर्म पर सवाल नहीं उठाता।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed