फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ambani antilia house case mumbai ex encounter specialist sachin vaze paid 50 Thousand salary to call girl lAtest News Update

महाराष्ट्र: सचिन वाजे हर महीने कॉल गर्ल को देता था 50 हजार रुपये, जानें एनआईए की चार्जशीट में और क्या...

Thu, 09 Sep 2021 09:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Sep 2021 09:53 PM IST
सार

एनआईए से पूछताछ में महिला ने बताया कि सचिन वाजे ने ही उसे एक कंपनी में डायरेक्टर बनवाया था, लेकिन इस कंपनी के अकाउंट में 1.25 करोड़ रुपए कहां से आए, उसे नहीं पता। उनसे कहा कि मुझे कंपनी के लेन-देने के बारे में कुछ भी नहीं पता होता था।

विज्ञापन
Ambani antilia house case mumbai ex encounter specialist sachin vaze paid 50 Thousand salary to call girl lAtest News Update
सचिन वाजे - फोटो : PTI

विस्तार

एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन की हत्या मामले में दायर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा किया गया है। चार्जशीट में बताया गया है कि मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वाजे एक कॉल गर्ल को हर महीने 50 हजार रुपये देता था। महिला ने एजेंसी यह भी बताया है कि 2020 में उसने कॉलगर्ल का काम छोड़ दिया था। इसके बाद से उसे हर महीने वाजे से पैसे मिलते थे। महिला ने अफसरों को बताया कि इसी साल फरवरी में वझे ने उसे कुल 76 लाख रुपए के नोट गिनने के लिए भी दिए थे। महिला का दावा है कि वह वाजे को 2011 से जानती है।

विज्ञापन


एनआईए से पूछताछ में महिला ने बताया कि सचिन वाजे ने ही उसे एक कंपनी में डायरेक्टर बनवाया था, लेकिन इस कंपनी के अकाउंट में 1.25 करोड़ रुपए कहां से आए, उसे नहीं पता। उनसे कहा कि मुझे कंपनी के लेन-देने के बारे में कुछ भी नहीं पता होता था। मैं बस वाजे के कहने पर ब्लैंक चेक पर साइन कर देती थी। बता दें कि एनआईए ने पांच दिन पहले ही चार्जशीट फाइल की थी। 10 हजार पेज की चार्जशीट में सचिन वाजे समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में कहा गया है कि मनसुख की हत्या करवाने के लिए 45 लाख रुपए दिए गए थे।
विज्ञापन


मनसुख मामले में चार्जशीट पेश करने के लिए स्पेशल कोर्ट ने 9 जून को NIA को दो महीने का वक्त दिया था। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि अब तक 150 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। एक टीम ने जांच के लिए दिल्ली जाकर भी कुछ लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 10 लोगों को बनाया गया है आरोपी
मामले में 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें सचिन हिंदू राव वाजे, नरेश रमनीक लाल, विनायक शिंदे, रियाजउद्दीन काजी, सुनील धर्मा, संतोष शेलार, आनंद पांडुरंग जाधव, सतीश तिरुपति, मनीष वसंत भाई सोनी और प्रदीप शर्मा शामिल हैं।

सचिन वझे ने रची साजिश
मुकेश अंबानी के घर के पास पार्क की गई महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में भले ही विस्फोटक 25 फरवरी 2021 को मिले हो, परंतु सचिन वाजे ने इसकी साजिश संभवत: 16 से 20 फरवरी के बीच ही रची थी, क्योंकि इन पांच दिनों तक वाजे अपनी पहचान छिपाकर फाइव स्टार ऑबेरॉय होटल में रूका था। एजेंसी को जांच के दौरान पता चला कि इस फाइव स्टार होटल का एक कमरा वझे ने 100 रातों के लिए बुक किया था।

वाजे को मुंबई के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति मिली
इस बीच एनआईए की एक विशेष अदालत ने पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को मुंबई के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे दी है। दरअसल, वाजे ने अपील की थी कि ठाणे के भिवंडी के अस्पताल से उसे मुंबई के किसी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए। 

याचिका पर फैसला सुनाते हुए एनआईए ने गुरुवार को कहा कि आरोपी अपने डॉक्टर की निगरानी में मुंबई स्थित निजी अस्पताल में उचित चिकित्सा उपचार ले सकता है। साथ ही दिल संबंधी बीमारी का इलाज करा सकता है। एजेंसी ने अदालत से संबंधित जेल अधिकारियों और पुलिस आयुक्त को इलाज के दौरान वाजे को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान कराने का निर्देश भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed