{"_id":"599997004f1c1b0f338b47d8","slug":"amarujala-poll-voters-think-nda-2019-floor-will-be-simplified-after-coming-along-with-jdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: जेडीयू के साथ आने से एनडीए की 2019 की राह और आसान होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: जेडीयू के साथ आने से एनडीए की 2019 की राह और आसान होगी
amarujala.com- presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 20 Aug 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को पटना में आयोजित जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने एनडीए में शामिल होने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी। बिहार सीएम नीतीश कुमार ने इस एनडीए में शामिल होने की सहमति जताई थी, जिसके पार्टी के बाकी सदस्यों ने भी इसका समर्थन किया। इसके बाद अब जेडीयू राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा की सहयोगी बन गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नीतीश कुमार के फैसले पर निशाना साधते हुए शरद यादव ने कहा था कि जनता ने हमें पांच साल के लिए जनादेश दिया था जिसमें हमारी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस जैसी पार्टियां थीं। फिर दूसरे दलों से हाथ क्यों मिलाया गया। शरद ने कहा कि महागठबंधन पांच साल का वादा था और इसलिए जनता ने हमें अमानत दी थी, घोषणापत्र दलों का ईमान होता है और कुछ लोगों ने यह ईमान खो दिया।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या जेडीयू के साथ आने से एनडीए की 2019 की राह और आसान होगी?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 9,222 वोट मिले। इनमें 64.13 फीसदी (5,914 वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए जेडीयू के साथ आने से एनडीए की 2019 की राह और आसान हो जाएगी से सहमति जताई है, जबकि 32.25 फीसदी (2,974 वोट) पाठकों ने सवाल से असहमति जताई है । वहीं 3.62 फीसदी (334 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।