{"_id":"59c519bd4f1c1b2d688b5dee","slug":"amarujala-poll-voters-think-film-actor-kamal-haasan-should-not-come-in-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: लोग नहीं चाहते कमल हासन राजनीति में रखें कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: लोग नहीं चाहते कमल हासन राजनीति में रखें कदम
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 22 Sep 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
amarujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन से चेन्नई पहुंचकर मुलाकात की। जिसके बाद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही और उन्होंने भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही उन्होंने कहा था कि कमल को राजनीति में जरूर आना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कमल हासन के राजनीति में जाने की चर्चाएं सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का उनसे मिलना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाता है। खुद कमल हासन भी राजनीति में आने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- अमर उजाला पोल: रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में केंद्र सरकार की दलीलें सही
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था ' क्या आप मानते हैं कि कमल हासन को राजनीति में एंट्री करनी चाहिए?' पोल के जवाब में हमें कुल 8,326 वोट मिले। इनमें 55.43 फीसदी (4592 वोट) पाठकों ने माना कि साउथ सुपरस्टार कमल हासन को राजनीति में एंट्री नहीं करनी चाहिए, जबकि 44.43 फीसदी (3366 वोट) पाठकों ने कहा कि कमल हासन को राजनीति में एंट्री करनी चाहिए। वहीं 4.42 फीसदी (368 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।