{"_id":"58eb89b34f1c1b9d36cf564e","slug":"amarujala-poll-people-agree-with-the-statement-given-by-mohan-bhagwat-regarding-goraksha","type":"story","status":"publish","title_hn":" अमर उजाला पोलः गौरक्षा के संबंध में मोहन भागवत के बयान से 95 फीसदी सहमत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः गौरक्षा के संबंध में मोहन भागवत के बयान से 95 फीसदी सहमत
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Mon, 10 Apr 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि गाय संरक्षण के नाम पर हिंसा से गौरक्षा अभियान को ठेस पहुंचती है। उन्होंने पूरे देश में बूचड़खानों को बंद करने के लिए भी कहा। मोहन भागवत ने कहा है कि गौरक्षा पर पूरे भारत के लिए एक समान कानून बने।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जटिलताओं के चलते इस कानून को बनाने में कुछ समय लग सकता है। भागवत ने कहा कि गौरक्षा के नाम पर कोई किसी को ठेस पहुंचाए, भद्दे कमेंट करे या हिंसा करना ठीक नहीं है। ऐसी घटनाओं से गौरक्षा अभियान को ठेस पहुंचती है।'
विज्ञापन
गौरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के दिए इस बयान से ज्यादातर लोग इत्तिफाक रखते हैं। अमर उजाला द्वारा कराए गए पोल में पाठकों ने माना है गौरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख का बयान सही है। पोल में सवाल किया गया था कि क्या गौरक्षा के संबंध में संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए बयान से आप सहमत हैं? सवाल के जवाब में पाठकों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया।
विज्ञापन
सबसे अधिक 94.71 फीसदी (7406) पाठकों ने कहा कि गौरक्षा के संबंध में संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए बयान से वे सहमत हैं। वहीं, 4.87 फीसदी (381) पाठकों ने भागवत द्वारा दिए बयान से असहमति जताई। इसके अलवा 0.45 फीसदी (35) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 7822 पाठकों ने हिस्सा लिया।