फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amarujala poll: people agree with the statement given by Mohan Bhagwat regarding Goraksha

अमर उजाला पोलः गौरक्षा के संबंध में मोहन भागवत के बयान से 95 फीसदी सहमत

Mon, 10 Apr 2017 07:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Mon, 10 Apr 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
 amarujala poll: people agree with the statement given by Mohan Bhagwat regarding Goraksha

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि गाय संरक्षण के नाम पर हिंसा से गौरक्षा अभियान को ठेस पहुंचती है। उन्होंने पूरे देश में बूचड़खानों को बंद करने के लिए भी कहा। मोहन भागवत ने कहा है कि गौरक्षा पर पूरे भारत के लिए एक समान कानून बने। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जटिलताओं के चलते इस कानून को बनाने में कुछ समय लग सकता है। भागवत ने कहा कि गौरक्षा के नाम पर कोई किसी को ठेस पहुंचाए, भद्दे कमेंट करे या हिंसा करना ठीक नहीं है। ऐसी घटनाओं से गौरक्षा अभियान को ठेस पहुंचती है।'
विज्ञापन


गौरक्षा के संबंध‌ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के दिए इस बयान से ज्यादातर लोग इत्तिफाक रखते हैं। अमर उजाला द्वारा कराए गए पोल में पाठकों ने माना है गौरक्षा के संबंध‌ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख का बयान सही है। पोल में सवाल किया गया था कि क्या गौरक्षा के संबंध‌ में संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए बयान से आप सहमत हैं? सवाल के जवाब में पाठकों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक 94.71 फीसदी (7406) पाठकों ने कहा कि गौरक्षा के संबंध‌ में संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए बयान से वे सहमत हैं। वहीं,  4.87 फीसदी (381) पाठकों ने भागवत द्वारा दिए बयान से असहमति जताई। इसके अलवा 0.45 फीसदी (35) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 7822 पाठकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed