फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: India-China relationship is not improving

अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, भारत-चीन के रिश्तों में नहीं आ रहा सुधार

Thu, 31 Aug 2017 07:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Thu, 31 Aug 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
 Amarujala Poll: India-China relationship is not improving

डोकलाम विवाद के सुलझते ही एक बार फिर से इस बात पर चर्चा हो रही है कि भारत और चीन के रिश्तों में सुधार हो रहा है। वहीं चीन को प्रधानमंत्री मोदी के ब्रिक्स दौरे से ठीक पहले दोनों देशों में आपसी सहयोग को लेकर काफी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले चीन ने भारत को लेकर नरम रुख अख्तियार किया है।  चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने डोकलाम विवाद को लेकर कहा कि कि हमें पूरा यकीन है कि भारत इस घटना से सबक लेगा और भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा होने से रोकेगा। वांग यी ने यह भी कहा कि भारत और चीन एक साथ मिलकर एशिया को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपको भी लग रहा है कि भारत और चीन के बीच रिश्तों में सुधार आ रहा है?' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 10254 वोट मिले। इनमें 34.24 फीसदी (3511 वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए कहा कि भारत-चीन के रिश्तों में सुधार आ रहा है। जबकि 57.38 फीसदी (5884 वोट) पाठकों ने माना कि रिश्तों में सुधार नहीं है। वहीं 8.38 फीसदी (859 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed