{"_id":"5a46447d4f1c1b5c248b5415","slug":"amarujala-poll-improv-the-status-of-muslim-women-after-passed-the-triple-talaq-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः तीन तलाक पर बिल पास होने के बाद होगा मुस्लिम महिलाओं की स्थिति में सुधार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः तीन तलाक पर बिल पास होने के बाद होगा मुस्लिम महिलाओं की स्थिति में सुधार
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 29 Dec 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी दिनों से चल रही बहस के बाद शुक्रवार को लोकसभा में तीन तलाक पर ऐतिहासिक बिल पास हो ही गया। बिल पास होते ही मुस्लिम महिलाओं में जश्न का माहौल था। गौरतलब है कि तीन तलाक को लेकर कई मुस्लिम महिलाओं में काफी आक्रोश था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के बैन के बाद भी तीन तलाक देने का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। अलग-अलग जगहों से इस तरह के मामले सामने आ रहे थे। हाल ही कानून मंत्री ने अपने बयान में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के बैन के बाद भी तीन तलाक के सौ से ज्यादा मामले सामने आए।
विज्ञापन
लोकसभा में दिनभर चली बहस के बाद बिल के पक्ष और विपक्ष में सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे, लेकिन तीन तलाक पर मोदी सरकार को ऐतिहासिक फतह हासिल हुई । लोकसभा में कई संशोधन प्रस्ताव खारिज होने के बाद केंद्र का 'मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज बिल' आसानी से पास हो गया।
विज्ञापन
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप मानते हैं कि तीन तलाक बिल पास होने के बाद अब मुस्लिम महिलाओं की स्थिति में सुधार आएगा?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 12,016 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 79.62 फीसदी यानि 9,567 पाठकों का मानना है कि तीन तलाक बिल पास होने के बाद अब मुस्लिम महिलाओं की स्थिति में सुधार आएगा। वहीं, केवल 17.78 फीसदी यानि 2,136 पाठकों ने इस सवाल का नहीं मे जवाब दिया। वहीं,2.6 फीसदी यानि 313 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।