फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: Bihar CM Nitish Kumar's resignation and BJP's support was already decided 

अमर उजाला पोल: नीतीश का इस्तीफा और भाजपा का समर्थन पहले से तय था

Thu, 27 Jul 2017 08:07 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Thu, 27 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll: Bihar CM Nitish Kumar's resignation and BJP's support was already decided 
amarujala poll - फोटो : Amar ujala

बुधवार को बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम बहुत तेजी के साथ बदला। इसी क्रम में नीतीश कुमार ने बुधवार शाम को राज्य के गवर्नर से मिलकर बिहार के सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे से पहले उन्होंने जेडीयू विधायकों के साथ बैठक की थी। नीतीश के इस्तीफे के बाद बिहार के राजनीतिक समीकरण बदले और महागठबंधन टूट गया है।

विज्ञापन


नीतीश ने राज्यपाल को इस्तीफा देते हुए कहा था कि मैंने अपनी अंतर आत्मा की आवाज पर इस्तीफा दिया। नीतीश के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने उनकी ओर गठबंधन के लिए हाथ बढ़ाया जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया। इसके बाद नीतीश को विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या नीतीश का इस्तीफा और भाजपा का समर्थन पहले से तय था?'

पोल के जवाब में हमें कुल 16,877 वोट मिले। इनमें 77.6 फीसदी (13,097 वोट) पाठकों ने नीतीश कुमार का इस्तीफा और भाजपा का समर्थन पहले से तय मानते हुए हां में जवाब दिया, जबकि 18.24 फीसदी (3078 वोट) पाठकों ने माना कि नीतीश का इस्तीफा और भाजपा का समर्थन पहले से तय नहीं था। वहीं 4.16 फीसदी (702 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed