फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: After Khawaja Asif's confession will strengthen India's stand in international forum

अमर उजाला पोल: पाक मंत्री के कबूलनामे से अंतरराष्ट्रीय पटल पर मजबूत होगा भारत

Thu, 28 Sep 2017 07:57 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 28 Sep 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll: After Khawaja Asif's confession will strengthen India's stand in international forum
Amarujala Poll

आतंकियों को सह देने वाला पाकिस्तान अब हक्कानी नेटवर्क, हाफिज सईद और लश्कर-ए-ताइबा को बोझ बताने लगा है। बुधवार को पाक विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने बयान में कहा था कि मैं स्वीकार करता हूं कि वे लोग हमारे ऊपर बोझ हैं, लेकिन हमें इनसे छुटकारा पाने में कुछ समय लगेगा। हमारे पास इस बोझ से निपटने के लिए संसाधन नहीं है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा था कि यह कहना बहुत आसान है कि पाकिस्तान हक्कानी नेटवर्क, हाफिज सईद और लश्कर-ए-ताइबा (एलइटी) को चलाता है। हालांकि मैं स्वीकार करता हूं कि वे लोग हमारे उपर बोझ हैं, लेकिन हमें इनसे छुटकारा पाने में कुछ समय लगेगा। हमारे पास इस बोझ से निपटने के लिए संसाधन नहीं है। 
विज्ञापन


पढ़ें- अमर उजाला पोल: सचिन तेंदुलकर से पहले ध्यानचंद को मिलना चाहिए था भारत रत्न
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'यूएन के बाद पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ का कबूलनामा अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में भारत का पक्ष मजबूत करेगा?'

पोल के जवाब में हमें कुल 4,797 वोट मिले। इनमें 86.1 फीसदी (4130 वोट) पाठकों ने माना कि पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ का कबूलनामा अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में भारत का पक्ष मजबूत करेगा, जबकि 10.42 फीसदी (500 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि आसिफ के कबूलनामे के बाद भी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में भारत का पक्ष मजबूत नहीं होगा। वहीं 3.48 फीसदी (167 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed