फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amarujala poll: 96% people think Now the decisive action should against Naxalites

अमर उजाला पोलः 96 फीसदी ने माना अब नक्सलियों के खिलाफ आ गया है निर्णायक कार्रवाई का वक्त

Tue, 25 Apr 2017 07:45 PM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
amarujala.com-Presented by- अकरम Updated Tue, 25 Apr 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
amarujala poll: 96% people think Now the decisive action should against Naxalites
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में सोमवार को हुई मुठभेड़ में 25 जवान शहीद हो गए। हमले में 11 जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक जवान की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। वहीं उपचार के दौरान 12 और जवानों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से सरकार द्वारा अब तक उठाए गए कदमों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

वहीं, इस घटना को सीआरपीएफ के लिए झटके के तौर पर माना जा रहा है जो कुछ समय से लगातार नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान चलाए हुए है। देशवासी कह रहे हैं कि नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का समय आ गया है, ताकि ऐसे हमले दोबारा न हों।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर लोगों की राय जानने के लिए अमर उजाला ने पोल कराया। पोल में पाठकों का मानना है कि नक्सलियों के खिलाफ अब निर्णायक कार्रवाई का वक्त आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल में सवाल किया गया था कि क्या नक्सलियों के खिलाफ अब निर्णायक कार्रवाई का वक्त आ गया है?  इस सवाल पर पाठकों ने अपना राय का खुलकर इजहार किया।

सबसे ज्यादा 96.02% (8882) पाठकों ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अब निर्णायक कार्रवाई का समय आ गया है। वहीं, 3.98% (367) पाठकों का कहना है कि वे इस बात से इत्तिफाक नहीं रखते कि नक्सलियों के खिलाफ अब निर्णायक कार्रवाई का वक्त आ गया है।  पोल में कुल 90128 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed