फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Hr and digital conclave live

अमर उजाला एचआर-डिजिटल कॉनक्लेव संपन्न

Thu, 06 Apr 2017 11:00 PM IST
amarujala.com- Presented by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Presented by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Thu, 06 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Hr and digital conclave live

देश और दुनिया में इंटरनेट और रोबोट टेक्नालॉजी का जितनी तेजी से विस्तार हो रहा है, उसका कैसा असर भविष्य की नौकरियों पर पड़ेगा? सबसे युवा आबादी वाले हमारे देश में क्या पहली नौकरी ज्वाइन करने वाले नवयुवक-नवयुवतियां बेसिक स्किल्स से लैस होते हैं? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे अमर उजाला एचआर एंड डिजिटल कॉन्क्लेव में। अमर उजाला अखबार और उसकी वेबसाइट amarujala.com की ओर से एचआर एंड डिजिटल कॉन्क्लेव का आयोजन दिल्ली के होटल कैलारिजस में किया जा रहा है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय संचार मंत्री व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया, जबकि अध्यक्षता केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे। कॉन्क्लेव में देश भर के प्रमुख कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कंपनियों के एचआर डिपार्टमेंट के प्रतिनिधियों के साथ भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शिरकत कर रहे हैं जो छात्रों के सामने आ रही समस्याओं से सीधे रू-ब-रू होंगे और इनका हल भी बताएंगे।
विज्ञापन


पढ़िए कार्यक्रम की लाइव अपडेट्स-

बता दें कि कॉन्क्लेव में दो सत्रों में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। पहले सत्र में इंटरनेट के व्यापक प्रसार और नौकरियों पर उसके प्रभाव की चर्चा होगी। दूसरे सत्र में बेसिक स्किल्स को कॉलेज एजुकेशन के साथ जोड़ने के मसले पर विचार होगा। इस दौरान मौजूद श्रोता मंत्रियों से सवाल-जवाब में भी हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed