{"_id":"5915bc2e4f1c1b0a69851168","slug":"amaruajla-poll-maximum-voters-thinks-the-allegations-made-by-nasimuddin-on-mayawati-are-correct","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 70 फीसदी ने कहा मायावती पर लगाए नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आरोप सही","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 70 फीसदी ने कहा मायावती पर लगाए नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आरोप सही
amarujala.com, Presented By: Abhishek Tiwari
Updated Fri, 12 May 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
Amaruajla Poll
- फोटो : amar ujala
पिछले तीन दशकों से मायावती के वफादार रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मायावती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मायावती के खिलाफ कई खुलासे किए। उन्होंने मायावती पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। अपनी बातों को साबित करने के लिए नसीमुद्दीन ने कुछ रिकॉर्डिंग्स भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनाई। इन रिकॉर्डिंग्स में सिद्दीकी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मायावती पर लगाए नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आरोपों से इत्तेफाक रखते हैं?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 10895 वोट मिले। इनमें 70.36 फीसदी (7666 वोट) पाठकों ने हां में जवाब दिया, जबकि 25.08 फीसदी (2732 वोट) पाठकों ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आरोपों से इनकार करते हुए नहीं में जवाब दिया है। वहीं 4.56 फीसदी (497 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन