फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarnath Yatra suspended due to bad weather

खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा निलंबित

Tue, 14 Aug 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra suspended due to bad weather
Amarnath yatra
जम्मू से आज दूसरे दिन भी खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और खराब मौसम के चलते राजमार्ग के बंद होने के कारण जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से यात्रा निलंबित करनी पड़ी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जम्मू से किसी भी तीर्थयात्री को गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं है। इस 60 दिवसीय वार्षिक यात्रा की शुरुआत 28 जून को हुई थी, जो 26 अगस्त को ‘रक्षा बंधन’ के त्यौहार पर संपन्न होगी।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि कल 657 तीर्थयात्रियों ने गुफा के दर्शन किए थे। अभी तक कुल 2,79,535 तीर्थयात्री गुफा के दर्शन कर चुके हैं।  पवित्र स्थल पर बर्फ के शिवलिंग के समय से पहले पिघलने के कारण पिछले 15 दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed