फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amarnath yatra security alert pakistan terrorists planned attack after afghan training

अमरनाथ यात्रा: बाधा पहुंचाने की फिराक में 36 आतंकी, पाकिस्तानी आतंकियों ने अफगान फ्रंट पर ली ट्रेनिंग

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:24 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में करीब 45 ए-ग्रेड आतंकी छिपे होने की सूचना है, जिनमें 36 अमरनाथ यात्रा मार्ग को बाधित करने की साजिश में शामिल बताए जा रहे हैं। ये आतंकी एम-4 कार्बाइन और स्टील बुलेट जैसे हथियारों से लैस हैं और इनकी ट्रेनिंग अफगानिस्तान में हुई है, जिनका संबंध जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैइबा से बताया जा रहा है तथा इन्हें स्थानीय ओवर ग्राउंड वर्कर्स का सहयोग मिल रहा है। सुरक्षा बलों ने यात्रा मार्ग पर हर 1000 मीटर पर सीएपीएफ जवान तैनात किए हैं और ड्रोन से पहाड़ी व जंगल क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
amarnath yatra security alert pakistan terrorists planned attack after afghan training
आतंकी संगठनों की अमरनाथ यात्रा पर बुरी नजर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के करीब 45 ए ग्रेड आतंकी छिपे हैं। इनमें 36 आतंकी अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बाधा पहुंचाने की फिराक में हैं। एम- 4 अमेरिकन कार्बाइन और स्टील बुलेट से लैस इन आतंकियों की ट्रेनिंग अफगानिस्तान फ्रंट पर हुई है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए- तैयबा से जुड़े इन दहशतगर्दों को लोकल ओवर ग्राउंड वर्कर से मदद मिल रही है।
विज्ञापन


ये दहशतगर्द किसी भी तरह से यात्रा मार्ग के निकट तक न पहुंच सकें, इसके लिए सुरक्षा बलों ने अचूक तैयारी की है। यात्रा रूट के हर 1,000 मीटर पर सीएपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों व जंगलों के अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर ड्रोन के जरिये नजर रखी गई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी और जेएंडके में तैनात सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं, पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की अमरनाथ यात्रा पर बुरी नजर रहती है। 36 ए ग्रेड आतंकियों के बारे में जो खुफिया इनपुट मिल रहे हैं, उसके मुताबिक पाकिस्तानी दहशतगर्द यात्रा मार्ग तक पहुंचना चाहते हैं। हालांकि सुरक्षा घेरा इतना मजबूत है कि आतंकी, यात्रा मार्ग तक नहीं पहुंच सकते।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चिंताजनक: सात राज्यों के भूजल में मानक से अधिक जहरीले तत्व, आयरन की सबसे गंभीर स्थिति यूपी में
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मददगार ओवर ग्राउंड वर्कर्स का लगाया जा रहा 
जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर ओवर ग्राउंड वर्कर्स का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए ऊपरी इलाकों में कई जगहों पर नियमित तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जैश- ए-मोहम्मद और लश्कर के मुखौटे संगठनों पर भी सुरक्षा बलों की पैनी नजर है। पिछले दिनों शोपियां में पुलिस ने तीन ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार किए थे। उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पाकिस्तानी आतंकियों के छिपने का ठिकाना पहाड़ियों पर बनी गुफाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed