फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarnath yatra 326 people stranded from Panjtarni were rescued safely

अमरनाथ यात्रा : पंजतरणी में फंसे 326 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Sat, 07 Jul 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jul 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Amarnath yatra 326 people stranded from Panjtarni were rescued safely
भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से अमरनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे 326 श्रद्धालुओं को शुक्रवार को हेलीकॉप्टरों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया। ये सभी यात्री पंजतरणी में फंसे हुए थे। उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने के लिए एयरफोर्स के तीन एमआई-17 हेलीकॉप्टरों की मदद ली गई। इन हेलीकॉप्टरों ने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कई उड़ानें भरीं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा ने भी बालटाल, पंजतरणी और नुनवान में यात्रा शिविरों का दौरा किया और यात्रियों के लिए किए गए वहां के इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन


वहीं, पहलगाम के रास्ते अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण इस रास्ते यात्रा को बंद कर दिया गया था। हालांकि, बालटाल के रास्ते यात्रा अभी भी रूकी गुई है। यहां दोनों मार्गों पर बुधवार से ही यात्रा बंद है। इसके अलावा भूस्खलन की वजह से श्रीनगर-लेह हाईवे भी बंद है। उधर, गांदेरबल से एक दुखद खबर आई है। यहां श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन अचानक पलट गया। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, कैलाश मानसरोवर की यात्रा में भी गए लोगों का वहीं हाल है। नेपाल के सिमीकोट में करीब 1200 तीर्थयात्री फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित वहां से निकालकर नेपालगंज और सुरखेत पहुंचाया गया। यहां से सभी श्रद्धालु अब अपने-अपने घरों के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हिल्सा में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है। भारतीय दूतावास के मुताबिक, यात्रियों को निकालने के लिए 74 कमर्शियल और निजी हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed