{"_id":"69e027f5231e9ce51e0e1b28","slug":"amaravati-assault-case-bulldozer-action-main-accused-house-sit-probe-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरावती यौन उत्पीड़न मामला: मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण की भी जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमरावती यौन उत्पीड़न मामला: मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण की भी जांच शुरू
Thu, 16 Apr 2026 05:36 AM IST
Nirmal Kant
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, अमरावती/मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, अमरावती/मुंबई।
Published by: Nirmal Kant
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:36 AM IST
सार
अमरावती में लड़कियों को झांसे में लेकर शोषण और वीडियो वायरल करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
बुलडोजर से ढहाया गया निर्माण (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में लड़कियों को झांसा देकर उनका यौन उत्पीड़न करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद (19) के घर पर बुलडोजर चला दिया।
मुख्य आरोपी परतवाड़ा निवासी अयान अहमद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने आईपीएस डॉ शुभम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस में 11 पुलिस अधिकारी और 36 कांस्टेबल शामिल हैं।
लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग का शक : भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ अनिल बोंडे ने इस मामले को उजागर करते हुए इसमें किसी बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई है। उन्होंने दावा किया कि यह नेटवर्क नागपुर समेत अन्य शहरों तक फैला हो सकता है। जांच के केंद्र में अब संगठित शारीरिक शोषण गिरोह, ब्लैकमेलिंग, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे गंभीर पहलू भी शामिल हैं। अमरावती के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वयं इस मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: नौसेना प्रमुख बोले- अब धारणा की जंग जीतना भी जरूरी, प्रतिस्पर्धा से संघर्ष की ओर बढ़ चुकी दुनिया
आरोपियों के मोबाइल में मिले 18 वीडियो और 39 तस्वीरें
मामले में 180 से अधिक लड़कियों के यौन शोषण और 350 से अधिक आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने एक संगठित समूह बनाकर ट्यूशन और कोचिंग कक्षाओं के बाहर लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान उजेर इकबाल खान, तबरेज खान तसलीम खान और मोहम्मद साद मोहम्मद साबिर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, जिनसे अब तक 18 वीडियो और 39 तस्वीरें बरामद की जा चुकी हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन