फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala two-day Education Fair -2016.

अमर उजाला के दो दिवसीय एजूकेशन फेयर 'लक्ष्य-2016' का समापन

Mon, 16 May 2016 05:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 16 May 2016 05:42 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala two-day Education Fair -2016.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
सफल कॅरियर के सपने को साकार करने की तैयारी में लगे युवाओं के मार्गदर्शन के लिए आयोजित अमर उजाला के एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य-2016’ में दूसरे दिन रविवार को भी युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था। देश के कोने कोने से आए शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञों ने प्रवेश संबंधी जानकारी देने के साथ कॅरियर में सफलता हासिल करने की बारीकियां भी बताईं।
विज्ञापन


ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून के सहयोग से आयोजित एजूकेशन फेयर में वाराणसी समेत आसपास के कई जिलों के युवाओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। इस बीच, मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से दी जाने वाली स्कॉलरशिप के लिए टेस्ट में प्रतिभाग कर बनारस, मुगलसराय, चंदौली, मऊ, बलिया और जौनपुर आदि जिलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को अमर उजाला की ओर से 25-25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इस बीच शिक्षण संस्थाओं के विषय विशेषज्ञों ने इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र में कॅरियर संवारने की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को जरूरी टिप्स दिए। साथ ही अलग-अलग स्टालों पर विद्यार्थी अपनी पसंद के क्षेत्र में कॅरियर से जुड़ी जानकारी हासिल करने में लगे रहे। इस बीच अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम भी युवाओं को बताए गए। इस दौरान इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों को अमर उजाला की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संस्थानों की रही अहम भूमिका
एजूकेशन फेयर में विभिन्न संस्थाओं की अहम भूमिका रही। इसके मुख्य प्रायोजक ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून थी। सह प्रायोजक एचपी, हीरो, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़ रही। इसके अलावा रफल्स यूनिवर्सिटी राजस्थान, बनारस के अग्रणी गुरुकुल, सैम्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, एंबीशन इंस्टीट्यूट, अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट, एंबीशन गुरुकुल, शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स आगरा, लखनऊ के इंट्रीगल यूनिवर्सिटी, एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी शिमला, जालंधर के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, दून बिजनेस स्कूल देहरादून , मंगलमय ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा, रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और ज्योति कॉलेज बरेली, इलाहाबाद के यूनाइटेड ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, देहरादून के बीएफआईटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ के अंसल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, गोयल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, एक्सेस कॉलेज कानपुर की भूमिका भी खास रही। इसके अलावा बैंक आफ बड़ौदा, स्नैकिंग पार्टनर पारलै मैक्सिटोस और आउट डोर पार्टनर आरके एडवरटाइजिंग का भी सहयोग रहा।

सेल्फी कांटेस्ट में जीते उपहार
एजूकेशन फेयर में पारले मैक्सिको की ओर से आयोजित सेल्फी कांटेस्ट में भी युवाओं की भीड़ लगी रही। अलग-अलग अंदाज में सेल्फी लेकर छह युवाओं ने उपहार जीते। इसमें काजल गुप्ता, पूजा गुप्ता, मुस्कान जायसवाल, अंतेम मोदनवाल, प्रतीक्षा मिश्रा, कमलेश मिश्रा आदि को कंपनी की ओर से उपहार दिया गया।


लकी ड्रा में अवनीश, अब्दुल ने जीता मोबाइल
एजूकेशन फेयर में भाग लेने आए युवाओं के बीच लकी ड्रा का आयोजन आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसमें अवनीश पांडेय, अब्दुल अजीम विजेता घोषित किए गए। इन दोनों को ईनाम में मोबाइल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed