नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय में पेशी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
2 of 6
सोनिया गांधी
- फोटो : अमर उजाला
सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले वह कोरोना संक्रमण का शिकार हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह वह गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने कहा, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें फिलहाल अस्पताल में ही रखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
3 of 6
राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
कल ईडी के समक्ष पेश होंगे राहुल गांधी
नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वाडनाड सांसद राहुल गांधी को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना है। वहीं इससे पहले कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन करके ताकत दिखाने की योजना बनायी है। ईडी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नया समन जारी कर नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 23 जून को पेश होने को कहा। पढ़ें पूरी खबर
4 of 6
WB Local Train
- फोटो : ANI
बेथुआडहरी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन पर पथराव
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बेथुआडहरी रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम लोगों के एक समूह ने एक लोकल ट्रेन पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमले में ट्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
5 of 6
राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा
- फोटो : PTI
राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपीए समर्थक पार्टियों से भी बात करेगी भाजपा
भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा राष्ट्रपति पद के उपयुक्त उम्मीदवार के चयन के लिए एनडीए के साथियों से बात करेगी। इसके अलावा भाजपा ने यूपीए समर्थित पार्टियों और निर्दलीयों से भी बात करेगी। इसके लिए पार्टी ने जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को यह जिम्मा सौंपा गया है। पढ़ें पूरी खबर