{"_id":"62a5cecef0cf7d426452f3c1","slug":"bjp-authorises-jp-nadda-rajnath-singh-to-discuss-with-nda-partners-upa-aligned-parties-independents-on-a-consensus-candidate-for-presidential-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपीए समर्थक पार्टियों से भी बात करेगी भाजपा, नड्डा-राजनाथ को जिम्मेदारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपीए समर्थक पार्टियों से भी बात करेगी भाजपा, नड्डा-राजनाथ को जिम्मेदारी
Sun, 12 Jun 2022 06:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 12 Jun 2022 06:40 PM IST
सार
भाजपा राष्ट्रपति पद के उपयुक्त उम्मीदवार के चयन के लिए एनडीए के साथियों से बात करेगी। इसके अलावा भाजपा ने यूपीए समर्थित पार्टियों और निर्दलीयों से भी बात करेगी।
विज्ञापन
jp nadda, rajnath singh, amit shah
- फोटो : PTI
विस्तार
भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा राष्ट्रपति पद के उपयुक्त उम्मीदवार के चयन के लिए एनडीए के साथियों से बात करेगी। इसके अलावा भाजपा ने यूपीए समर्थित पार्टियों और निर्दलीयों से भी बात करेगी। इसके लिए पार्टी ने जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को यह जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
भाजपा ने एक बयान में कहा कि दोनों वरिष्ठ नेता सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी यूपीए के घटक दलों के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय सदस्यों से भी बात करेंगे। पार्टी ने कहा कि वे जल्द ही इन परामर्शों का आयोजन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्षी दलों ने 2017 यानी पिछले राष्ट्रपति चुनावों के दौरान भाजपा पर अंतिम समय में उनसे संपर्क करने का आरोप लगाया था, क्योंकि भाजपा ने पहले ही रामनाथ कोविंद के नाम पर मुहर लगा दी थी। इसके बाद कोविंद को राष्ट्रपति चुना गया था। विपक्ष ने मीरा कुमार को समर्थन देकर चुनाव लड़ा था, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को घोषणा की थी कि राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। इस चुनाव में निर्वाचक मंडल के 4,809 सदस्य सांसद और विधायक शामिल हैं, जो कि रामनाथ कोविंद के उत्तराधिकारी का चुनाव करेंगे।
संजय सिंह ने शरद पवार से मुलाकात की
इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए रविवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। यह बैठक इसलिए अहम है, क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले पवार ही थे, जिन्होंने आप और कांग्रेस से भाजपा का मुकाबला करने के लिए दिल्ली में एकराय बनाने का आग्रह किया था। हालांकि, यह बात नहीं बन पाई थी। दिल्ली और पंजाब समेत कई राज्यों में आप और कांग्रेस एक-दूसरे के विरोधी हैं।