फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Sonia Gandhi hospitalized, suffering from corona infection

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले हुई थीं कोरोना संक्रमित

Sun, 12 Jun 2022 03:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Jun 2022 03:00 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि सोनिया गांधी को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।डॉक्टरों की निगरानी में सोनिया गांधी का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Congress President Sonia Gandhi hospitalized, suffering from corona infection
सोनिया गांधी - फोटो : Social media

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले वह कोरोना संक्रमण का शिकार हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह वह गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने कहा, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें फिलहाल अस्पताल में ही रखा जाएगा। 

विज्ञापन

विज्ञापन

दरअसल, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी बीते दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। इसके बाद संक्रमण के चलते उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन




ईडी जारी कर चुकी है दोबारा समन 
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी को दोबारा समन जारी कर दिया है। अब उन्हें 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बता दें कि इससे पहले ईडी ने आठ जून को सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्होंने तीन सप्ताह की मोहलत मांगी थी। 

बता दें कि ईडी की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी समन जारी किया जा चुका है। उन्हें 13 जून को ईडी के समक्ष पेश होना है। हालांकि, इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed