{"_id":"64c30097b6840c229b067774","slug":"amar-ujala-shabd-samman-2023-application-invited-for-literature-award-apply-till-september-5-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shabd Samman 2023: अमर उजाला शब्द सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, पांच सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shabd Samman 2023: अमर उजाला शब्द सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, पांच सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
Fri, 28 Jul 2023 05:11 AM IST
गुलाम अहमद
ब्यूरो, नई दिल्ली
ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 28 Jul 2023 05:11 AM IST
सार
प्रतिष्ठित अमर उजाला शब्द सम्मान-2023 के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक, प्रस्ताव या अनुशंसाएं भेज सकता है। अंतिम निर्णय अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गठित सर्वोच्च निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Amar Ujala shabd samman
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सृजन के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित अमर उजाला शब्द सम्मान-2023 के लिए प्रस्ताव आमंत्रण की घोषणा कर दी गई है। आकाशदीप, छाप, थाप और भाषा-बंधु सम्मानों के सफर का यह पांचवां क्रम होगा। सम्मानों के लिए प्रस्ताव की अंतिम तिथि 5 सितंबर, 2023 है। उल्लेखनीय है कि साहित्य में सर्वोच्च सम्मान-आकाशदीप, हिंदी भाषा और एक अन्य भारतीय भाषा के सर्जक को समग्र अवदान के लिए पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान राशि के साथ प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
साथ ही किसी लेखक की पहली कृति के लिए एक लाख रुपये का ‘थाप’ सम्मान और ‘छाप’ के तहत एक-एक लाख रुपये के तीन सम्मान- एक कविता, एक कथा और एक गैर-कथा श्रेणियों में वर्ष की श्रेष्ठ कृतियों पर प्रदान किए जाते हैं। हिंदी एवं भारतीय भाषाओं में पारस्परिक अनुवाद के लिए भाषा बंधु सम्मान भी इसी के साथ दिया जाता है। थाप और छाप (कथा वर्ग) में विधा के एकान्तरित क्रम से कृतियों पर विचार किया जाता है। इस वर्ष थाप- प्रथम प्रकाशित कृति के तहत कविता के लिए और छाप-कथा वर्ग में कहानी संग्रहों को विचारार्थ लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
वर्ष 2022 होनी चाहिए श्रेष्ठ कृतियों की प्रकाशन अवधि
कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक, प्रस्ताव या अनुशंसाएं भेज सकता है। अंतिम निर्णय अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गठित सर्वोच्च निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। श्रेष्ठ कृतियों की प्रकाशन अवधि वर्ष 2022 है। प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र के साथ-संयोजक, अमर उजाला शब्द सम्मान, अमर उजाला फाउंडेशन, सी-21/22, सेक्टर-59, नोएडा-201301 के पते पर, 5 सितंबर, 2023 तक पहुंच जाने चाहिए। कवर पर स्पष्ट रूप से अंकित करें कि प्रस्ताव किस श्रेणी के लिए है। प्रपत्र shabdsamman.amarujala.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन