फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala prime time 23 03 2016

न्यूज राउंडअपः केंद्रीय कर्मचारियों को होली का तोहफा, कन्हैया पर लगी रोक और दिनभर की बड़ी खबरें

Wed, 23 Mar 2016 06:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
amar ujala prime time 23 03 2016

केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ता एक बार फिर से बढ़ गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में छह फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस बात का फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में किया गया। केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी से मिलेगा। केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले 80 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनरों को यह लाभ देने के लिए सरकार पर करीब 8,000 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। केंद्रीय सरकार अब तक सरकारी कर्मचारियों के डीए में 113 फीसदी तक डीए बढ़ा चुकी है। जल्द ही सरकार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान आयोग का लाभ भी देना है।

विज्ञापन

IS ने ली ब्रसेल्स हमले की जिम्मेदारी, हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

amar ujala prime time 23 03 2016

ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमले में अब तक कुल 34 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 200 से अध‌िक घायल हैं। हमले की जिम्मेदारी आंतकी संगठन आईएस ने ली है। पुलिस के मुताबिक ब्रसेल्स के एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकी हमले को दो आत्मघाती हमलावरों द्वारा अंजाम दिया गया जबकि तीसरे हमलावर की तलाश की जा रही है।

फेडरल प्रॉसिक्यूटर फ्रेडरिक वैन लियू ने कहा कि एयरपोर्ट से प्राप्त एक फुटेज में तीन शख्स एयरपोर्ट की ओर जाते दिख रहे हैं और संभव है कि इनमें से दो ने आत्मघाती हमले को अंजाम दिया।बेल्जियम के अधिकारियों की ओर से जारी एक बयान में कहा कि शेयरबीक जिले में छापेमारी की गई। वहां से एक बम सहित अन्य चीजें बरामद की गईं। जांचकर्ताओं ने वहां से रसायनिक पदार्थ और इस्लामिक स्टेट का झंडा भी बरामद किया।

इससे पहले बेल्जियम के राष्ट्रीय प्रसारक आरटीबीएफ के अनुसार ब्रसेल्स में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम धमाके करने वाले 'दो हमलावरों' की पहचान कर ली गई है। ये दोनों भाई हैं और इनका नाम खालिद और ब्राहीम अल-बक्रवी है।

आरटीबीएफ के अनुसार इन दोनों के बारे में पुलिस पहले से ही जानती थी। वहीं ब्रसेल्स में आतंकी हमले का मास्टरमाइंड नाजिम लाचारोई को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अभी पुलिस और सरकार की ओर से इस बारे में कोई ष्टि नहीं की गई है। इस भीषण आतंकी हमले के बाद की गई एक छापेमारी में पुलिस ने एक अपार्टमेंट से एक बम और आतंकी संगठन आईएस का झंडा बरामद किया। 

छत्तीसगढ़ में आपत्तिजनक मैसेज के नाम पर पुलिस ने‌ पत्रकार को किया गिरफ्तार

amar ujala prime time 23 03 2016

छत्तीसगढ़ में एक पत्रकार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से संबंधित 'आपत्तिजनक' मेसेज वॉट्सऐप पर शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पत्रकार प्रभात सिंह अब जेल में है। प्रभात सिंह के परिवार का कहना है कि पुलिस ने प्रभात को कस्टडी में लेकर बहुत मारा पीटा है। परिवार को लगता है कि प्रभात को फर्जी आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

वही प्रभात के भाई विष्णु सिंह का कहना है कि मेरा भाई ऐसी खबरें लिख रहा था जिनमें बस्तर में पुलिस की आलोचना थी। पुलिस ने अन्यायपूर्ण तरीके से उसे जबरदस्ती गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कस्टडी में प्रभात के साथ बहुत बुरा सुलूक किया जा रहा है। वह उसे मार रहे हैं और उसे खाना तक नहीं दिया गया है।

प्रभात सिंह के खिलाफ आईटी ऐक्ट के तहत केस रजिस्टर कर लिया गया है। वह 31 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रभात की गिरफ्तारी को 'पत्रकारों को खामोश कर देने वाला एक कदम' करार दिया गया है।

विज्ञापन

कन्हैया कुमार पर लगी रोक, छात्रों को नहीं कर पाएंगे संबोधित

amar ujala prime time 23 03 2016
कन्हैया कुमार - फोटो : bbc

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर पहली बार रोक लगाई गई है। वे हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित नहीं कर पाएंगे। हैदराबाद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अप्पा राव पोदाइल ने बीबीसी हिंदी को बताया कि हम सिर्फ कन्हैया कुमार की ही बात नहीं कर रहे हैं। कार्यकारी परिषद ने यह फैसला किया है कि चूंकि विश्वविद्यालय में हालात तनावपूर्ण हैं, इसलिए किसी भी बाहरी व्यक्ति को कैंपस में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

रोहित वेमुला की मां से मिले कन्हैया , कहा दिलाएंगे इंसाफ
वहीं जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष 28 वर्षीय कन्हैया कुमार बुधवार दोपहर को हैदराबाद में रोहित वेमुला की मां से मिले और रोहित को न्याय दिलाने की प्रतिज्ञा की। इसी महीने जेल से रिहा होने के बाद भी कन्हैया कुमार ने कहा था, रोहित वेमुला उनके लिए आदर्श हैं।

रोहित वेमुला की मां, रोहित के मित्रों, कुछ शिक्षकों और विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने पीएचडी स्कॉलर रोहित को केंद्रीय मंत्रियों बंडारू दत्तात्रेय और स्मृति ईरानी के दबाव में निलंबित किया था। हालांकि मंत्रियों ने इस मामले में किसी भी तरह का दबाव डालने के आरोप से इंकार किया है। कन्हैया कुमार की बुधवार शाम को रोहित वेमुला के मित्रों और समर्थकों से मिलने की योजना है, जिनकी मांगों में कुलपति अप्पाराव पोडिले को बर्खास्त किया जाना भी शामिल है।

गौरतलब है कि रोहित वेमुला समर्थक छात्रों ने मंगलवार को कुलपति अप्पाराव पोडिले के ऑफिस-कम-रिजिडेंस को घेरकर उन्हें छह घंटे तक बंधक बनाए रखा था। छात्रों ने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ भी की और पुलिसकर्मियों पर पत्थर भी फेंके। इस सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को 25 छात्रों को गिरफ्तार किया, जिनमें प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रमुख नेता शामिल हैं, और इस वजह से कैम्पस में छात्रों के बीच गुस्सा फैलता बताया जा रहा है।

पाक कप्तान अफरीदी कश्मीर का जिक्र कर दिया विवादित बयान

amar ujala prime time 23 03 2016
शाहिद अफरीदी


पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान शाहिद आफरीदी ने एक बार फिर विवाद को जन्म देने वाला बयान दिया है। मंगलवार  को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच  से पहले आफरीदी ने कहा कि यह बहुत से लोग  कश्मीर से आए हैं, और ये लोग पाकिस्तानी टीम का समर्थन करेंगे। इससे पहले आफरीदी यह कहकर घिर चुके हैं कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत में मिलता है।

पीसीए स्टेडियम में मुकाबले से पहले कमेंटेटर और पूर्व पाक कप्तान रमीज राजा ने जब सवाल किया कि  क्या उन्हें यहां दर्शकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है तो शाहिद  ने जवाब दिया कि हां, यहां बड़ी संख्या में लोग कश्मीर से आए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कोलकाता में दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला।

उल्लेखनीय है कि भारत में प्यार  मिलने वाले बयान पर आफरीदी को पाकिस्तान में आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयान खान कह चुके हैं कि आफरीदी को कप्तान पद से हटाया जाएगा।

हथियारों से लैस लोगों ने कार अगवा की, हाईअलर्ट

amar ujala prime time 23 03 2016

पंजाब में पठानकोट के सुजानपुर में मंगलवार शाम हथियारों से लैस तीन लोगों ने एक व्यक्ति की कार छीन ली। जानकारी के मुताबिक छीनी गई कार फोर्ड फिएस्टा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना यहां से करीब सात किलोमीटर दूर हुई। अब तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमला करने वाले पाक आतंकियों ने पहले गुरदासपुर के पुलिस अधिकारी की कार अगवा कर ली थी जिससे वे एयरबेस के पास तक पहुंचे थे।उधर, कार अगवा करने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटे इलाके को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसी सूचना मिली थी कि फोर्ड फिस्टा पंजाब नंबर के वाहन को सरना बाईपास के पास कुछ संदिग्ध लोगों ने गन प्वाइंट पर हाईजैक कर लिया है।

हालांकि, बताया जा रहा है कि संदिग्ध लोगों को स्थानीय माफिया से जोड़कर भी देखा जा रहा है, लेकिन पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के दौरान भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां कोई कोताही नहीं बरतना चाहती हैं। सभी एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा पहरा कड़ा करने के साथ ही जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed