{"_id":"5a941aa44f1c1bbd218b53d5","slug":"amar-ujala-poll-women-s-development-can-be-done-by-the-government-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: सरकारी नीतियों से हो सकता है देश की महिलाओं का विकास ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: सरकारी नीतियों से हो सकता है देश की महिलाओं का विकास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Feb 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार (25 फरवरी) को आकाशवाणी से 41वीं बार प्रसारित किए गए 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के विकास और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया। इस पीएम ने महिला दिवस (8 मार्च) का जिक्र किया और कहा कि नारी का समग्र विकास और उसका सशक्तिकरण ही न्यू इंडिया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए पीएम ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हम सब की जिम्मेदारी। स्वच्छता पर लोगों की ओर से उठाए जा रहे कदमों की तारीफ करते हुए पीएम ने झारखंड की उन 15 लाख महिलाओं का जिक्र किया जिन्होंने एक महीने तक स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सरकारी नीतियों से देश की महिलाओं का विकास हो सकता है?'
पोल के जवाब में हमें कुल 2,568 वोट मिले। इनमें 54.32 फीसदी (1,395 वोट) पाठकों ने माना कि सरकारी नीतियों से देश की महिलाओं का विकास हो सकता है, जबकि 45.68 फीसदी (1,173 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि सरकारी नीतियों से देश की महिलाओं का विकास नहीं हो सकता है।
विज्ञापन