फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Virat Kohli can break Sachin's record of hundred centuries

अमर उजाला पोल: विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन के शतकों का रिकॉर्ड

Sun, 09 Oct 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 09 Oct 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Virat Kohli can break Sachin's record of hundred centuries

टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली जिस रफ्तार से एक के बाद एक शतक बना रहे रहे हैं, उससे लगता है कि वह क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के शतकों के महाशतक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अमर उजाला ने विराट के टेस्ट करियर में 13वां शतक लगाने पर पोल कराया था। अमर उजाला ने अपने पाठकों से पूछा था कि क्या विराट कोहली सचिन के शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। इस पर पाठकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना मत दिया। परिणाम यही निकला कि विराट कोहली क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


पोल में कुल 4084 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 69.07 फीसदी लोगों ने कहा कि विराट सचिन के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 24.53 फीसदी लोगों को लगता है कि विराट यह कारनाम नहीं कर पाएंगे। वहीं 6.39 फीसदी लोगों ने कहा कि वे कह नहीं सकते कि विराट सचिन के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं। लेकिन हमारे ज्यादातर पाठकों की राय को लें और खुद सचिन की राय को इसमें शामिल करें तो उनके शतकों के रिकॉर्ड का टूटना असंभव नहीं लगता है, विराट कोहली में वो दमखम है, जिससे वे इस कीर्तिमान को हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


शतकों का महाशतक लगाने के बाद एक कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि उनका रिकॉर्ड विराट कोहली या रोहित शर्मा में से कोई एक खिलाड़ी तोड़ सकता है। सचिन के दावे को यकीन में बदलने की दिशा में विराट कोहली बढ़ चुके हैं, विराट जब भी कोई शतक लगाते ही कोई न कोई नया रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाता है। इंदौर में विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन जैसे ही करियर का 13वां शतक पूरा किया, उन्होंने कई मामलों में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को आंकड़ों की दौड़ में पीछे छोड़ दिया। विराट ने 13 वां शतक टेस्ट करियर की 81वीं पारी में लगाया। इस तरह कोहली ने सचिन, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सहवाग जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट का यह 13वां टेस्ट शतक है लेकिन विराट वनडे में 25 शतक लगा चुके हैं। इस हिसाब से यह विराट का 38वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। कुल अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में कोहली दुनिया में 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग के 38 अंतरराष्ट्रीय शतकों की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed