{"_id":"5ca61655bdec22141a4a24d0","slug":"amar-ujala-poll-tip-line-service-of-whatsapp-will-be-able-to-prevent-fake-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : व्हाट्सऐप की टिपलाइन सेवा अफवाहें रोकने में होगी कामयाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : व्हाट्सऐप की टिपलाइन सेवा अफवाहें रोकने में होगी कामयाब
Thu, 04 Apr 2019 08:06 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 04 Apr 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और हर बार की तरह इस बार भी फेक न्यूज के जिन की चर्चाएं फिर गरम हैं। सामान्य नागरिक की आवाज सोशल मीडिया ने फेक न्यूज को विस्तारित करने में बड़ी भूमिका निभाई है। अब इस देश में सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप ने देश में चुनाव के दौरान फर्जी खबरों पर रोकथाम के लिए 'चेकप्वाइंट टिपलाइन' सेवा लॉन्च की है। इसकी मदद से लोग व्हॉट्सऐप पर आई किसी भी खबर के बारे में पता कर सकते हैं कि वह खबर सही है या गलत।
विज्ञापन
इस मामले में अमर उजाला ने अपने पाठकों से ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि किया व्हाट्सऐप की टिपलाइन सुविधा से अफवाहें फैलना कम हो जाएंगी? इसके जवाब में कुल 2538 वोट पड़े और मामला टक्कर का रहा। 58.55 फीसद लोगों ने माना की व्हाट्सऐप की यह सुविधा फेक न्यूज पर लगाम लगाने में कारगर साबित होगी। वहीं, 41.45 लोगों का मानना है कि व्हाट्सऐप की यह सुविधा भी फेक न्यूज पर रोक नहीं लगा सकेगी।
विज्ञापन