{"_id":"5b8bf97942c792464e177f81","slug":"amar-ujala-poll-the-surge-in-gdp-means-that-our-economy-is-growing-rapidly","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: जीडीपी में आए उछाल का अर्थ है कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: जीडीपी में आए उछाल का अर्थ है कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Sep 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि भारत बढ़ते उपभोग व आर्थिक गतिविधियों में तेजी के दम पर ब्रिटेन को पछाड़कर अगले साल दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।उन्होंने विश्वास जताया कि अगले 10-20 वर्षों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शुमार होगा। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के कार्यालय की इमारत के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि इस साल अर्थव्यवस्था के आकार के आधार पर हमने फ्रांस को पछाड़ दिया।
विज्ञापन
अगले साल हम ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ सकते हैं। जिसके साथ ही हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। 2017 के अंत में 2.597 लाख करोड़ डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ भारत ने फ्रांस को पछाड़ दिया, पिछले साल फ्रांस का जीडीपी 2.582 लाख करोड़ डॉलर का रहा था। प्रति व्यक्ति जीडीपी के आधार पर हालांकि फ्रांस से काफी पीछे है। यह भारत की तुलना में 20 गुना बड़ा है। इसका कारण यह है कि भारत 134 करोड़ की विशाल आबादी वाला देश है, जबकि फ्रांस की आबादी मात्र 6.7 करोड़ है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या जीडीपी में आए उछाल का अर्थ है कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 3266 वोट मिले। इनमें 59.06 फीसदी (1929 वोट) पाठकों ने माना कि जीडीपी में आए उछाल का अर्थ है कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है, जबकि 40.94 फीसदी (1337 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि जीडीपी में आए उछाल का अर्थ है कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से विकास नहीं कर रही है।