फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Team India also needs a mentor like former Indian cricketer Rahul Dravid

अमर उजाला पोल: टीम इंडिया को भी राहुल द्रविड़ जैसे मेंटर की जरूरत 

Sun, 04 Feb 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Feb 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Team India also needs a mentor like former Indian cricketer Rahul Dravid
ऑनलाइन पोल

शनिवार (3 जनवरी) को खेले गए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की इस जीत पर कभी टीम इंडिया की ‘दीवार’ के रूप में मशहूर रहे पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के अंडर-19 क्रिकेट टीम का मेंटर रहने की अहम भूमिका मानी जा रही है। राहुल द्रविड़ दुनिया के अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 150 से अधिक टेस्ट मैच खेलने के बावजूद जूनियर नेशनल टीम के साथ काम करना पसंद किया। इससे क्रिकेट खेल के प्रति उनके जज्बे को समझा जा सकता है।

विज्ञापन


राहुल द्रविड़ ने जून 2015 में अंडर 19 और 'ए' टीमों की कोचिंग शुरू की थी। उनका शुरू से ही यह सपना था कि भारतीय क्रिकेट की भावी पीढ़ी को सही सांचे में ढाला जाए ताकि सीनियर टीम को अच्छे खिलाड़ियों की आपूर्ति की जा सके। द्रविड़ अब तक हर कसौटी पर खरे उतरे। उनकी देखरेख में इंडिया 'ए' ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ त्रिकोणीय सीरीज जीती। इसके बाद बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका को उनके घर में हराया। उनकी टीम ने श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज जीती और और इंग्लैंड को भी पराजित किया। द्रविड़ के होनहारों ने 2016 के अंडर-19 विश्वकप में भी कमाल किया था। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या टीम इंडिया को भी राहुल द्रविड़ जैसे मेंटर की जरूरत है?'

पोल के जवाब में हमें कुल 2,140 वोट मिले। इनमें 90.19 फीसदी (1930 वोट) पाठकों ने माना कि टीम इंडिया को भी राहुल द्रविड़ जैसे मेंटर की जरूरत है, जबकि 9.81 फीसदी (210 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि टीम इंडिया को राहुल द्रविड़ जैसे मेंटर की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed