फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Subramaniam Swamy's statement on Pakistan

अमर उजाला पोल: पाकिस्तान पर सुब्रमण्यम स्वामी का बयान बड़बोलापन

Tue, 06 Feb 2018 09:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Feb 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
 Amar Ujala Poll: Subramaniam Swamy's statement on Pakistan
अमर उजाला पोल
पाकिस्तान की ओर से सीमा पर की गई फायरिंग पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आक्रामक तेवर दिखाये हैं। उन्होंने कहा कि वो शुरुआत से कहते आ रहे हैं कि युद्ध की तैयारी करो और पाकिस्तान के चार टुकड़े कर दो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सारी हदें पार कर दी हैं। पाकिस्तान के आतंकियों से चीन भी परेशान है। चीन भी पाकिस्तान को चेतावनी दे चुका है। आपको बता दें कि नए साल की शुरुआत से अब तक हुए संघर्ष विराम उल्लंघन में सुरक्षाबलों के 9 जवान समेत करीब 17 लोग मारे गए हैं जबकि 70 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने रविवार को जम्मू कश्मीर में सुंदरबनी से लेकर पुंछ तक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलाबारी की। इसमें एक सैन्य अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए। फायरिंग की वजह से सीमा के 5 किमी के दायरे में 84 स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था क्या सुब्रमण्यम स्वामी के बयान 'पाक के चार टुकड़े कर दो' को आप नेताओं का बड़बोलापन मानते हैं? 


पोल के जवाब में हमें कुल 3968 वोट मिले। इनमें से 62.02 फीसदी (2,461) पाठकों ने माना कि 'पाक के चार टुकड़े कर दो' जैसे बयान नेताओं का बड़बोलापन है, जबकि 37.98 फीसदी (1507) पाठकों ने सवाल के जवाब में कहा कि यह बयान नेताओं का बड़बोलापन नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed