फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: SP-BSP coalition in Lok Sabha elections will benefit to Both parties

अमर उजाला पोल: बसपा और सपा के बीच हुए गठबंधन से लोकसभा चुनाव में दोनों दलों को फायदा होगा

Sun, 13 Jan 2019 08:24 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 13 Jan 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: SP-BSP coalition in Lok Sabha elections will benefit to Both parties

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पर राष्ट्रीय जनता दल ने खुशी जताई है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मायावती को जन्मदिन की बधाई देने लखनऊ जा रहे हैं। शनिवार की रात से वह दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे। सपा-बसपा गठबंधन पर हर्ष जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के हार की तैयारी बिहार और उत्तर प्रदेश से शुरू हो चुकी है, भाजपा इसके लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि यूपी में एनडीए का सफाया तय है। इस संबंध में तेजस्वी ने ट्वीट भी किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में मायावती और अखिलेश का गठबंधन अटूट है, ऐसा उनके पिता लालू प्रसाद भी चाहते थे। तेजस्वी ने कहा कि यह गठबंधन नेहरू, कर्पूरी, लोहिया के विचारों का गठबंधन है और इस गठबंधन से भाजपा की हार होगी। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे और फिर 15 जनवरी की सुबह वह बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलकर उनको जन्मदिन की बधाई देंगे। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या बसपा और सपा के बीच हुए गठबंधन से लोकसभा चुनाव में दोनों दलों को फायदा होगा'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 5311 वोट मिले। इनमें 56.26 फीसदी (2988 वोट) पाठकों ने माना कि बसपा और सपा के बीच हुए गठबंधन से लोकसभा चुनाव में दोनों दलों को फायदा होगा। जबकि 43.74 फीसदी (2323 वोट) पाठकों ने माना कि बसपा और सपा के बीच हुए गठबंधन से लोकसभा चुनाव में दोनों दलों को फायदा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed