{"_id":"5b89537242c7924656043cf4","slug":"amar-ujala-poll-social-media-has-been-made-the-weapon-of-spreading-rumor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: सोशल मीडिया को अफवाह फैलाने का हथियार बना लिया गया है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: सोशल मीडिया को अफवाह फैलाने का हथियार बना लिया गया है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Aug 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
कुछ सोशल मीडिया साइटों जैसे फेसबुक और व्हाट्सएप पर यह खबर चल रही है कि दो सितंबर से अगले छ: दिनों तक के लिए देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
इन संदेशों में यह चेतावनी भी दी जा रही है कि बैंकों के बंद होने से एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है, इसलिए पहले ही जरुरत भर का कैश निकालकर रख लें। जन्माष्टमी जैसे त्योहार आने से लोगों के मन में इससे डर भी पैदा हो जाता है। लेकिन यह खबर महज एक अफवाह है और इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि सोशल मीडिया को अफवाह फैलाने का हथियार बना लिया गया है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 3969 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 90.22 फीसदी (3581 वोट) पाठकों ने माना कि सोशल मीडिया को अफवाह फैलाने का हथियार बना लिया गया है। जबकि 9.78 फीसदी (388 वोट) पाठकों ने माना कि सोशल मीडिया को अफवाह फैलाने का हथियार नहीं बनाया गया है।