फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Sharad Yadav will be separated from bihar cm Nitish Kumar

अमर उजाला पोलः नीतीश कुमार से अलग होंगे शरद यादव

Sat, 12 Aug 2017 07:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sat, 12 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Sharad Yadav will be separated from bihar cm Nitish Kumar
नीतीश कुमार और शरद यादव

जेडीयू और आरजेडी का गठबंधन टूटने के बाद से शरद यादव के सुर बागी हो गए हैं। बागी होने के बाद भी शरद यादव को जेडीयू के किसी भी विधायक और सांसद का साथ नहीं मिला है। वो फिलहाल पार्टी के अंदर पूरी तरह से अकेले पड़ गए हैं। हालांकि, यादव पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं, शनिवार को जेडीयू राज्यसभा में यादव को संसदीय दल के नेता पद से भी हटा दिया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पार्लियामेंट कॉम्पलेक्स में मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शरद यादव अपने फैसले लेने के लिए आजाद हैं। वहीं, शरद यादव पर बोलते हुए नीतीश ने कहा कि पार्टी ने जो फैसला किया है वह सभी की सहम‌त‌ि से किया है। गौरतलब है कि जदयू ने एक दिन पहले एक और बागी सांसद अली अनवर को संसदीय दल से निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और शरद यादव अब ज्यादा दिनों तक साथ नहीं रह पाएंगे?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 12,862 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 82.42 फीसदी यानि 10,601 पाठकों ने माना कि नीतीश कुमार और शरद यादव ज्यादा दिनों तक एक साथ नहीं रह पाएंगे। जबकि मात्र 12.76 फीसदी यानि 1,641 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 4.82 फीसदी यानि 620 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed