{"_id":"5b3f7fd64f1c1b84468b4eea","slug":"amar-ujala-poll-school-instruction-colour-of-innerwear-for-girl-students-is-not-correct","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: शैक्षणिक संस्थान छात्रों के अंत:वस्त्र के रंग निर्धारित न करे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: शैक्षणिक संस्थान छात्रों के अंत:वस्त्र के रंग निर्धारित न करे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
पुणे के एक निजी स्कूल की तरफ से अनुशासन बनाने के नाम पर जारी किए गए निर्देश विवादों का केंद्र बन गए हैं। कोथरूड क्षेत्र के एमआईटी विश्वशांति गुरुकुल स्कूल की तरफ से जारी निर्देशों में छात्राओं को हर दिन अपनी सलवार के अंदर सफेद या मटमैले रंग का ही अंत: वस्त्र (इनर वियर) पहनकर परिसर में आने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं को दी गई स्कूल डायरी में दर्ज निर्देशों में स्कूल ने छात्रों को टाइम टेबल में लू ब्रेक के नाम से तय समय पर ही मूत्रालय का इस्तेमाल करने के भी निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से इस संबंध में एक शपथपत्र भी देने को कहा है।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या यह सही है कि शैक्षणिक संस्थान छात्रों के अंत:वस्त्र के रंग निर्धारित करे?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 3114 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 30.6 फीसदी (953 वोट) पाठकों ने माना कि शैक्षणिक संस्थान छात्रों के अंत:वस्त्र के रंग निर्धारित करे। जबकि 69.4 फीसदी (2161 वोट) पाठकों ने माना कि शैक्षणिक संस्थान छात्रों के अंत:वस्त्र के रंग निर्धारित न करे।