फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Readers want SP contested the elections under the leadership of Akhilesh

अमर उजाला पोल: अखिलेश के नेतृत्व में लड़े सपा आगामी चुनाव

Sun, 16 Oct 2016 07:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Oct 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
 Amar Ujala Poll: Readers want SP contested the elections under the leadership of Akhilesh
अमर उजाला पोल

उत्तर प्रदेश में चुनाव सिर पर हैं और राजग सरकार की आंतरिक कलाह थमने का नाम नहीं ले रही यादव परिवार भले ही इस बात को छिपाने की कितनी भी कोशिश करे लेकिन पार्टी और परिवार के बीच का घमासान अब खुले तौर पर सबके सामने आने लगा है। शुक्रवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि ''2017 के विधानसभा चुनाव में यदि पार्टी को बहुमत मिला तो विधायक मंडल दल खुद ही मुख्यमंत्री का फैसला करेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह पार्टी का अंदरूनी मामला है, संसदीय बोर्ड और हम तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा?'' मुलायम का बयान इसलिए भी अहम है कि सारी कलह के बावजूद अभी तक प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समेत सपा के सभी नेता कह रहे थे कि अखिलेश यादव ही पार्टी का चेहरा होंगे।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं के इस कथन पर अमर उजाला ने पाठकों से सवाल पूछा कि 'समाजवादी पार्टी को किसके नेतृत्व में यूपी चुनाव का लड़ना चाहिए? हमने पाठकों को तीन विकल्प दिए, जिसमें पहला विकल्प- अखिलेश यादव, दूसरा- 'मुलायम सिंह यादव और तीसरा विकल्प शिवपाल सिंह यादव के नाम का दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोल में कुल 6422 लोगों ने हिस्सा लिया, इनमें सबसे ज्यादा 75.16 प्रतिशत (4827) लोगों ने पहले विकल्प को चुना। वहीं 14.59 प्रतिशत यानि 937 लोग चाहते हैं कि पार्टी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के नेतृत्व में आगामी चुनाव लडे़, जबकि 658 यानि 10.25 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि सपा शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व से चुनाव लड़े।      







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed