फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll reacts Modi government reshuffle on election.

अमर उजाला पोल: 78% जनता ने माना चुनावों के मद्देनजर हुआ मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार

Wed, 06 Jul 2016 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll reacts Modi government reshuffle on election.
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दे दिया। इसी के साथ कई मंत्रियों का प्रमोशन हुआ तो कुछ को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 19 नए चेहरों को सरकार में शामिल किया गया। इसमें जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन का खास ख्याल रखा गया।

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अमर उजाला डॉट कॉम ने जनता से एक सवाल पूछा। जिसमें जनता से ये जानने की कोशिश की गई कि क्या पीएम मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी चुनावों को देखते हुए किया गया है?
विज्ञापन


इस सवाल के जवाब में उनके सामने तीन विकल्प रखे गए। 1. हां, 2. नहीं, 3. कह नहीं सकते।

इस पोल को लेकर जनता में खासा उत्साह नजर आया, उन्होंने बढ़-चढ़कर इसमें अपने जवाब दिए। 

78 फीसदी लोगों ने 'हां' पर मुहर लगाई

Amar Ujala Poll reacts Modi government reshuffle on election.
पोल में कुल तीन हजार पांच सौ पच्चीस वोट पड़े। इनमें 78 फीसदी लोगों ने 'हां' पर मुहर लगाई। विकल्प 'हां' के पक्ष में दो हजार सात सौ बासठ वोट पड़े। 

दूसरे विकल्प 'नहीं' के पक्ष में 648 मत पड़े, ये कुल मतों का करीब 18 फीसदी से ज्यादा है। वहीं तीसरे विकल्प 'कह नहीं सकते' के पक्ष में 115 वोट पड़े, जो कुल वोटों का महज 3.26 फीसदी है।

कुल मिलाकर पोल के नतीजों से साफ है कि जनता एक सुर में मान रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये मंत्रिमंडल विस्तार आगामी चुनाव को देखते हुए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed