फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala poll: Rajnath Singh remark over corruption no one will follow

अमर उजाला पोल: भ्रष्टाचार पर राजनाथ की नसीहत का राजनेताओं पर नहीं पड़ेगा असर

Thu, 02 Nov 2017 07:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 02 Nov 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala poll: Rajnath Singh remark over corruption no one will follow

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर किसी नेता पर कोई आरोप लगता है और प्राथमिक जांच में आरोप बनता है तो उसे नैतिकता के नाते अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने सभी पार्टियों से अपील की है कि यदि किसी नेता पर कोई आरोप लगता है तो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा सौंप दें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक आरोपमुक्त न हो जाएं, तब तक ऐसे नेताओं को पद किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करना चाहिए। राजनाथ ने कहा कि जिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है, उसे वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।  
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या गृहमंत्री राजनाथ सिंह की इस नसीहत पर राजनेता अमल करेंगे?

इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 7631 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 30.13 फीसदी यानि 2299 पाठकों ने माना कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह की इस नसीहत पर राजनेता अमल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 64.08 फीसदी पाठक यानि 4890 लोगों का कहना है कि राजनाथ सिंह की नसीहत से राजनेताओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं,  5.79 फीसदी यानि 442 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed