फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: rahul gandhi ayodhya visit is a political stunt

अमर उजाला पोल: चुनावी स्टंट है राहुल गांधी का अयोध्या दौरा

Sat, 10 Sep 2016 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 10 Sep 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: rahul gandhi ayodhya visit is a political stunt
रोड शो के दौरान राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों यूपी के मिशन पर है। 'देवरिया से दिल्ली' की अपनी चुनावी यात्रा से राहुल, प्रदेश में कांग्रेस के खोए हुए जनाधार को वापस लाने की कोशिश कर कर रहे हैं। कांग्रेस हमेशा से हिंदुत्व की राजनीति करने से बचती रही है ऐसे में जब गुरुवार को राहुल गांधी अयोध्या पहुंचे तो यह सवाल उठने लगा कि क्या कांग्रेस अपनी इस इमेज को तोड़ना चाह रही है? 
विज्ञापन


ऐसा प्रश्न इसलिए उठा क्योंकि बाबरी विध्वंस के करीब 22 के साल के बाद गांधी परिवार का कोई सदस्य अयोध्या पहुंचा था। अमर उजाला ने इसी विषय पर पाठकों के साथ रायशुमारी की।
विज्ञापन


अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठको से पूछा कि 'राहुल गांधी के अयोध्या जाने को आप किस नजरिए से देखते हैं?' इस पोल में 4 हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक पाठकों की यही राय थी कि राहुल गांधी का अयोध्या दौरा चुनावी स्टंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल में पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला-यह एक चुनावी स्टंट है, दूसरा- कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर है, तीसरा- इसके राजनीतिक मायने नहीं हैं। कुल शामिल 4104 पाठको में से 3,276 पाठक यानी 79.82 फीसदी ने कहा कि राहुल गांधी का अयोध्या दौरा चुनावी स्टंट है।


पोल में शामिल 579 पाठकों यानी 14.11 फीसदी पाठकों ने कहा कि राहुल गांधी का अयोध्या जाना इस बात का इशारा करता है कि कांग्रेस अब सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर है। वहीं 249 यानी 6.07 फीसदी पाठकों ने कहा कि राहुल के अयोध्या दौरे के कोई राजनीतिक मायने नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed