{"_id":"5c658492bdec22737361c308","slug":"amar-ujala-poll-rafale-case-will-not-loss-nda-in-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: राफेल मामले से लोकसभा चुनाव में एनडीए को नुकसान नहीं होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: राफेल मामले से लोकसभा चुनाव में एनडीए को नुकसान नहीं होगा
Thu, 14 Feb 2019 08:39 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 14 Feb 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के दौरे पर हैं जहां उन्होंने राफेल डील को लेकर एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा। गुजरात के वलसाड में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने एक बार फिर चौकीदार चोर है का नारा उछाला।
विज्ञापन
राफेल सौदे पर पीएम मोदी को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘चौकीदार चोर है’ का नारा फ्रांस में भी मशहूर है और यहां तक कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने भी कहा है, ‘चौकीदार चोर है’। रक्षा मंत्री और वायुसेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल सौदे पर दसॉल्ट एविएशन के साथ समानांतर वार्ताएं की थीं।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपको लगता है कि राफेल मामले से लोकसभा चुनाव में एनडीए को नुकसान होगा?
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 5055 वोट मिले। इनमें 35.43 फीसदी (1791 वोट) पाठकों ने माना कि राफेल मामले से लोकसभा चुनाव में एनडीए को नुकसान होगा, जबकि 64.57 फीसदी (3264 वोट) पाठकों ने माना कि राफेल मामले से लोकसभा चुनाव में एनडीए को नुकसान नहीं होगा।