{"_id":"5a09c2db4f1c1b59678bb6e4","slug":"amar-ujala-poll-prakash-raj-comment-on-actors-to-join-politics-is-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: राजनीति में आने वाले टीवी एक्टर्स पर प्रकाश राज का बयान सही","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: राजनीति में आने वाले टीवी एक्टर्स पर प्रकाश राज का बयान सही
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर प्रकाश राज ने कहा कि अभिनेताओं का राजनीति में आना किसी त्रासदी से कम नहीं। कुछ ही देर में एक्टर प्रकाश राज का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था जिसके बाद एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी। प्रकाश राज का साफ कहना था कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर अपने अंदाज में पेश किया गया।
विज्ञापन
अपने पोस्ट में प्रकाश राज ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि, 'देखिए किस तरह आपकी बातों को तोड़ा-मरोड़ा जाता है। मैंने एक्टर्स को स्पष्ट उद्देश्य और देश की समस्याओं को समझकर आगे आने की बात कही थी। एक्टर्स की फैन फॉलोइंग होती है, लोगों को भी फैंस की तरह नहीं बल्कि जिम्मेदार नागरिक की तरह वोट देना चाहिए'।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'राजनीति में आने वाले टीवी एक्टर्स पर प्रकाश राज के बयान से क्या आप सहमत हैं? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
विज्ञापन
कुल 5088 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 55.31 फीसदी (2814 वोट) पाठकों ने माना कि राजनीति में आने वाले टीवी एक्टर्स पर प्रकाश राज के बयान से वह सहमत हैं। जबकि 38.95 फीसदी पाठक (1982 वोट) लोगों का कहना है कि इस बयान से वह सहमत नहीं हैं। वहीं, 5.74 फीसदी (292 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।