{"_id":"5988714a4f1c1b45528b4569","slug":"amar-ujala-poll-police-will-restrict-marrieges-in-home-if-the-are-without-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: घर में टॉयलेट न होने पर शादी रुकवा दे पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: घर में टॉयलेट न होने पर शादी रुकवा दे पुलिस
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Mon, 07 Aug 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि अगर घर में टायलेट न हो तो पुलिस उस घर में शादी रुकवाए। अक्षय की इस बात से राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी सहमत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार ठीक बोल रहे थे कि घर में टॉयलेट नहीं तो शादी रुकवाए पुलिस, हमारा लक्ष्य है कि सभी घरों में शौचालय बने। और ये जरूरी भी है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शौचालय को अनिवार्य तो बताया ही, साथ ही बालिका शिक्षा को भी बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अगर सभी महिलाएं शिक्षित हो जाती हैं तो घरों का भाग्य बदल जाएगा।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे के इस बयान पर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल कराया और पाठकों से सवाल किया, 'टॉयलेट न होने पर शादी रुकवाने के अक्षय कुमार के बयान से क्या आप सहमत हैं?'
विज्ञापन
पोल में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 22,524 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया, जिनमें से 81.97 फीसदी यानि 18487 पाठकों ने अक्षय कुमार के इस बयान से सहमित जताई है कि टॉयलेट न होने पर शादी रुकवा देनी चाहिए। वहीं 16.11 फीसदी यानि 3634 पाठकों ने अक्षय कुमार के इस बयान से सहमत नहीं दिखे। करीब 1.92 फीसदी यानि 436 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।