{"_id":"58342daa4f1c1b262413b0b9","slug":"amar-ujala-poll-pm-modi-should-give-statement-on-noteban","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: नोटबंदी पर पीएम मोदी को संसद में बयान देना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: नोटबंदी पर पीएम मोदी को संसद में बयान देना चाहिए
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Nov 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के शीतकालीन सत्र में नोटबंदी का जमकर विरोध किया जा रहा है। विपक्ष इससे आम लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है और संसद में पीएम के बयान को लेकर अड़ा हुआ है। केंद्र ने साफ कर दिया है कि बहस चाहे जितनी भी बढ़ जाए, लेकिन विपक्ष यह तय नहीं कर सकता कि नोटबंदी पर जवाब कौन देगा?
विज्ञापन
एक तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां पीएम मोदी को मनमानी करने वाला बताया वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पीएम मोदी विपक्ष के सवालों के जवाब देने से कतरा रहे हैं। इसी पर संसद में पीएम मोदी के नोटबंदी पर बयान को लेकर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल कराया। पोल में पाठकों से पूछा कि,' क्या नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी को संसद में बयान देना चाहिए?'
विज्ञापन
इस पोल में कुल 10,083 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 50.52 फीसदी यानि 5,094 पाठकों ने माना कि पीएम मोदी को संसद में नोटबंदी पर बयान देना चाहिए। 48.26 फीसदी यानि 4,866 पाठकों ने माना कि नोटबंदी पर पीएम का बयान देना जरूरी नहीं है। वहीं 1.22 फीसदी यानि 123 पाठकों ने कह नहीं सकते का विकल्प चुना।
विज्ञापन