{"_id":"595264444f1c1bf9468b4681","slug":"amar-ujala-poll-people-thaught-bihar-cm-nitish-kumar-is-not-opportunistic","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः पाठकों की राय में मौकापरस्त नहीं हैं नीतीश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः पाठकों की राय में मौकापरस्त नहीं हैं नीतीश
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 27 Jun 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति चुनाव में जेडीयू द्वारा एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन करने पर कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हराना उनका काम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नीतीश अपने ही राज्य की दलित नेता को हराने में जुटे हैं और इसकी घोषणा उन्होंने पहले ही कर दी थी। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार की दावेदारी के खिलाफ नीतीश कुमार की बयानबाजी से महागठबंधन में दरार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नीतीश कुमार द्वारा एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी का समर्थन करने के बाद से विपक्षी दल में दरार पड़ गई। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पहले ही नीतीश के फैसले को ऐतिहासिक भूल बता चुके हैं। उनकी पार्टी के ही एक विधायक ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा था कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं।
विज्ञापन
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'कांग्रेस ने नीतीश कुमार को मौकापरस्त बताया है। क्या आप पार्टी के इस बयान से सहमत है।?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 13,676 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 46.73 फीसदी यानि 6,391 पाठकों ने कांग्रेस के मौकापरस्त वाले बयान से सहमत हुए। जबकि 50.63 फीसदी यानि 6,924 कांग्रेस के मौकापरस्त वाले बयान से सहमत नहीं हुए। इन पाठकों का मानना है कि नीतीश कुमार मौकापरस्त नेता नहीं हैं। वहीं, 2.64 फीसदी यानि 361 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।