फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar rti activist blame corruption on ram nath kovind

रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से रोकने की अपील

Tue, 27 Jun 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 27 Jun 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
haridwar rti activist blame corruption on ram nath kovind
ramnath kovind

हरिद्वार के एक व्यक्ति ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर अपील की है कि राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को चुनाव लड़ने से रोका जाए। जानिए, पूरा मामला...

विज्ञापन


राष्ट्रीय सूचना अधिकार जागृति मिशन के अध्यक्ष आरटीआई कार्यकर्ता रमेश चंद्र शर्मा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को चुनाव लड़ने से रोकने और अयोग्य घोषित करने की मांग की है। उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। 
विज्ञापन


आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना के आधार पर रमेश चंद्र शर्मा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि रामनाथ कोविंद हरिद्वार में चंडी पुल के नीचे स्थित एक संस्था के आजीवन संरक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामनाथ कोविंद पर लगाए गंभीर आरोप

haridwar rti activist blame corruption on ram nath kovind
ramnath kovind - फोटो : ANI

रमेश चंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने 1997 में इस संस्था का गठन कराया था और राज्यसभा सांसद की अपनी निधि से संरक्षक रहते इस संस्था को 25 लाख रूपए भी आवंटित करा दिए थे जिससे कुंभ मेले के परियोजना के लिए संरक्षित भूमि पर निर्माण कार्य कराया गया।

उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए नियम विरुद्ध यहां अवैध निर्माण कराने और बाद में अतिक्रमण वाली इस भूमि का अस्थायी उपयोग करने का शासनादेश भी करा लिया था। संबंधित परिसर को ध्वस्त करने का नोटिस चार अप्रैल 2015 को जारी किया गया था और अभी भी यह कैंपस अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान की जद में है।

इस आधार पर उन्होंने कोविंद को राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने से रोकने की अपील की है। अन्यथा सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed