अमर उजाला पोल: सब्जी और पानी रोकने से आतंकवाद पर रोक नहीं लगाएगा पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले के बाद भारत की नाराजगी का असर अब पाकिस्तान में दिखने लगा है। सरकार की आर्थिक कार्यवाई के बाद अब पाकिस्तान के लोगों के लिए टमाटर खरीदना तक मुश्किल हो गया है। देशभर में इस हमले से इतना रोष है कि ट्रेडर्स और किसानों ने पाकिस्तान में माल भेजना बंद कर दिया है। सरकार ने पाकिस्तान निर्यात होने वाले सामान पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 200 फीसदी तक बढ़ा दिया है। किसानों के पाकिस्तान में उत्पाद भेजने से इनकार के कारण सड़क से सप्लाई होने वाले सामान में कमी देखी गई है। हालात ये हैं कि पाकिस्तान में टमाटर के दाम काफी बढ़ गए हैं। लाहौर में टमाटर 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा है जबकि भारत में महज 10 रुपये प्रति किलो में टमाटर बिक रहा है।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'अमर उजाला पोल: क्या सब्जी और पानी रोकने से पाकिस्तान सुधर जाएगा और आतंकवाद रोकेगा?'
पोल के जवाब में 33 फीसदी पाठकों ने माना कि सब्जी और पानी रोकने से पाकिस्तान आतंकवाद पर रोक गाएगा, जबकि 66.25 फीसदी पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि पाकिस्तान सब्जी और पानी रोकने से आतंकवाद पर रोक नहीं लगाएगा।