अमर उजाला पोल: मसूद को छोड़कर अन्य पर नकेल कसना पाकिस्तान का नाटक है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने मुंबई हमले का सरगना हाफिज सईद के आतंकी संगठनों जमात-उद-दावा (जेयूडी) और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया। पाकिस्तान की नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी की मंगलवार को संशोधित सूची में 70 संगठनों में जेयूडी और एफआईएफ के नाम भी शामिल हैं। इन संगठनों को पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने प्रतिबंधित किया है। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत के बाद चौतरफा दबाव में पाकिस्तान ने 21 फरवरी को ही कहा था कि सरकार ने जेयूडी और एफआईएफ पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। हालांकि सोमवार को अपडेट की गई सूची में इन दोनों संगठनों को केवल निगरानी सूची में दिखाने से पाकिस्तान का झूठ उजागर हो गया था।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'मसूद अजहर को छोड़कर बाकियों पर नकेल कसना क्या पाकिस्तान का नाटक है?'
पोल के जवाब में हमें कुल 4,619 वोट मिले। इनमें 93.68 फीसदी (4,327 वोट) पाठकों ने माना कि पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर को छोड़कर बाकियों पर नकेल कसना पाकिस्तान का नाटक है, जबकि 6.32 फीसदी (292 वोट) पाठकों ने कहा कि पाकिस्तान का मसूद को छोड़कर अन्य के खिलाफ कार्रवाई करना नाटक नहीं है।