{"_id":"5aca216e4f1c1b676b8b4632","slug":"amar-ujala-poll-pakistan-only-hungry-of-us-dollars-not-for-respect","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाकिस्तान अमेरिकी डॉलर्स का भूखा है, इज्जत का नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाकिस्तान अमेरिकी डॉलर्स का भूखा है, इज्जत का नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Apr 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अमेरिका के साथ सैन्य मदद में की गई कटौती पर बातचीत नहीं कर रहा है। शनिवार को अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत एजाज अहमद चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी साझा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान की तरफ से इस मुद्दे पर हमने ट्रंप प्रशासन से कोई बातचीत नहीं की है। सच तो यह है कि हमें अमेरिका से मदद की जरूरत नहीं है। हमें सिर्फ सम्मान और गरिमा चाहिए। हालांकि हमसे जो मदद छीनी गई है हम इसे स्वीकार करते हैं, लेकिन हम आतंकवाद के खात्मे पर दिन रात काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
अहमद चौधरी ने आगे कहा 'पाकिस्तान आतंकवाद के खात्मे पर प्रतिबद्ध है जिसके लिए हमारा निरंतर प्रयास जारी है। अब यह अमेरिकी सरकार पर निर्भर करता है कि वह इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेते हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय मदद पर लगाम लगाने का ऐलान किया था। जिसके बाद इसके अगले ही दिन अमेरिका से पाकिस्तान को मिलने वाली 1,624 करोड़ रुपये की सैन्य सहायता पर भी रोक लगा दी गई।
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप भी मानते हैं कि पाकिस्तान अमेरिकी डॉलर्स का नहीं, इज्ज का भूखा है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 2018 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 19.57 फीसदी (395 वोट) पाठकों ने माना कि पाकिस्तान अमेरिकी डॉलर्स का नहीं, इज्जत का भूखा है। जबकि 80.43 फीसदी (1623) पाठकों ने माना कि पाकिस्तान अमेरिकी डॉलर्स का भूखा है इज्जत का नहीं।