{"_id":"5b8fecc2867a55013b10fc98","slug":"amar-ujala-poll-pakistan-economic-pain-will-reduce-terrosrism","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाक को मिलने वाली अमेरिकी आर्थिक मदद रुकने का असर आतंक के खिलाफ पड़ेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाक को मिलने वाली अमेरिकी आर्थिक मदद रुकने का असर आतंक के खिलाफ पड़ेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पाकिस्तान को 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता खत्म करने के ट्रंप प्रशासन के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इस्लामाबाद ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में संतोषजनक प्रगति नहीं की है।
विज्ञापन
ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल जोसेफ डनफोर्ड के साथ पोम्पिओ इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। पोम्पिओ की इस यात्रा से कुछ दिन पहले ही ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान की 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता यह कहते हुए खत्म कर दी थी कि वह अपनी सीमा के भीतर मौजूद आतंकवादियों के खिलाफ संतुष्टिपूर्ण कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या पाकिस्तान को मिलने वाली अमेरिकी आर्थिक मदद रुकने का असर आतंक के खिलाफ पड़ेगा?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 3368 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 67.25 फीसदी (2265 वोट) पाठकों ने माना कि पाकिस्तान को मिलने वाली अमेरिकी आर्थिक मदद रुकने का असर आतंक के खिलाफ पड़ेगा। जबकि 32.75 फीसदी (1103 वोट) पाठकों ने माना कि पाकिस्तान को मिलने वाली अमेरिकी आर्थिक मदद रुकने का असर आतंक के खिलाफ नहीं पड़ेगा।